फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fatehabad railway linking'll show

फतेहाबाद को रेलवे से जोड़कर दिखाउंगा

Fri, 16 May 2014 11:27 PM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 16 May 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन

 सिरसा लोकसभा सीट से इनेलो के नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों से कांग्रेस द्वारा क्षेत्र के लोगाें को लोलीपॉप दिया जा रहा था। अब क्षेत्र के हर मुद्दे के लिए लडू़ंगा। फतेहाबाद को रेलवे से जोड़ने के दस वर्षों से झूठे वायदे किए जा रहे थे।

विज्ञापन


 मैं इस काम को पूरा करने के लिए केंद्र में आवाज उठाऊंगा। इसके अलावा रतिया व टोहाना का भी रेलवे से सिरसा के साथ संपर्क करवाने के लिए प्रस्ताव भेजूंगा। उन्होंने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में बड़े उद्योग लगाकर युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोले जाएंगे। फसलों के भाव के लिए कृषि नीति में बदलाव को लेकर सरकार के आगे प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


 शुक्रवार को चुनाव जीतने के बाद अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत के दौरान चरणजीत सिंह ने कहा कि दस वर्र्षों से सिरसा संसदीय क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा था पर यहां के सांसद द्वारा क्षेत्र के लोगाें की वकालत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मैं सांसद होने के नाते क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित करवाने का काम करूंगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत के लिए दस वष्रों तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। अब लागत के अनुसार फसलों के रेट बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में तो दस वर्षों से विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ अब विकास के दरवाजे खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूर्व इनेलो सरकार में मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने विकास कर झड़ी लगाई थी पर कांग्रेस ने सत्ता संभालने के बाद विकास पर ग्रहण लगा दिया था।

 इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी संस्थान खोले जाएंगे ताकि युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े। शिक्षा नीति मेें सुधार किया जाएगा ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पानी, बिजली, महंर्गाई, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हकों के लिए केंद्र सरकार के अपना हक मांगेंगे।

 अपने हक के लिए वे किसी प्रकार का गुरेज नहीं करेंगे। जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है उस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों पर चलते हुए जनता का सेवक बनकर काम करूंगा।


 उन्होंने कहा कि दस वर्षों में जनता के केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं, अब काम करके दिखाउंगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी की नीतियों और जनता को देते हुए कहा कि जिस सोच रप मुझे सफलता मिली है उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने बताया कि केेंद्र की और से आने वाली राशि को लैप्स नहीं होने दिया जाएगा बल्कि विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर व गांव के विकास के लिए प्रस्ताव बना कर केंद्र में भेजे जाएंगे।    


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed