फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers will protest for canal water on March 26

Sirsa News: नहरी पानी के लिए 26 मार्च को प्रदर्शन करेंगे किसान

Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest for canal water on March 26
सिरसा। हरियाणा किसान मंच की एक बैठक बाज सिंह प्रधान कुरंगावाली की देखरेख में हुई। बैठक में 26 मार्च को सिंचाई विभाग में किए जाने वाले धरने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि नहरी पानी की सप्लाई शेड्यूल के मुताबिक करवाने को लेकर हरियाणा किसान मंच द्वारा लगातार संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि दो बार किसानों की मांगों को लेकर सिंचाई विभाग में पड़ाव डाला जा चुका है। 17 मार्च को पड़ाव डाला गया था, जिसमें अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। किसानों ने भी अधिकारियों को चेताया था कि अगर 25 मार्च तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 26 मार्च से पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सरकार के शेड्यूल मुताबिक सप्लाई नहीं दी जा रही है। जिस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। सिंचाई पानी समय पर नहीं मिलने से फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा । किसान को मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर नंबरदार नैब सिंह मलड़ी, मंदर सिंह भीवां, बाजसिंह प्रधान कुरंगावाली, साहिब सिंह कुरंगावाली, दलबीर सिंह प्रधान सुबाखेड़ा, सुरजीत सिंह बेगू उपप्रधान हरियाणा किसान मंच, त्रिलोचन सिंह नागोकी, सतवंत सिंह नागोकी, हरजिंद्र सिंह सुबाखेड़ा, हरमेल सिंह सुबाखेड़ा, गुरजंट सिंह भंगू, बलकरण सिंह जिला परिषद, रमन सिंह भंगू, हरजंट सिंह किराडक़ोट राजा सिंह भीवां उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed