फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers will not have to wait in lines for good seeds: Devkumar Sharma

किसानों को अच्छे बीज के लिए लाइनों में नहीं करना पड़ेगा इंतजार : देवकुमार शर्मा

Sat, 09 Nov 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not have to wait in lines for good seeds: Devkumar Sharma
सिरसा। हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा किसानों को कम दाम में गुणवत्तापरक बीज उपलब्ध करवाने के लिए गांव गोरीवाला में बिक्री केंद्र खोला गया है। इस केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर गांव गोरीवाला व आसपास गांवों के किसान पहुंचे।
विज्ञापन


चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि किसानों को अब अच्छे बीज के लिए लाइनों में खड़े होकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस सेल्स सेंटर में अच्छी क्वालिटी के बीज किसानों को कम रेट पर उपलब्ध होंगे जिससे उनके खेतों में पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसानों को कम खर्च पर अच्छे बीज मुहैया करवाना भी उनका एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गांवों में बिक्री केंद्र खोलकर उनके घर के नजदीक ही अच्छे बीज उपलब्ध करवाने का प्रयास निगम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

द जो भी किसान अच्छा बीज लेना चाहे वह इस सेंटर पर आकर ले सकते हैं व हरियाणा बीज विकास निगम के साथ जुड़कर अन्य लाभ भी उठा सकते हैं। गांव गोरीवाला के अलावा जिला सिरसा के अन्य गांवों में भी सरकारी बिक्री केंद्र खोलने की हरियाणा बीज विकास निगम की योजना है जिसे जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा ताकि किसानों को कम रेट पर अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर बीज निगम के अधिकारी बजरंग लाल ने कहा कि किसानों को बीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। पहले ही दिन काफी संख्या में किसानों ने सेंटर से बीज भी खरीदे। मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवंत जाखड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमी लाल, मंडल अध्यक्ष डबवाली सतीश गर्ग, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed