Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Farmers took out tractor rally regarding compensation for land acquisition
{"_id":"614e14c28ebc3efd5a76e042","slug":"farmers-took-out-tractor-rally-regarding-compensation-for-land-acquisition-sirsa-news-hsr6126467136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते हुए किसान।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
डबवाली। एनएच-54 के नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा डबवाली के नौ गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसका उक्त 9 गांवों के किसान लगातार तीन सालों से विरोध करते हुए उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को नौ गांवों के किसान गांव अलीकां के पंचायत घर में एकत्रित हुए और वहां से भारत भूमि बचाओ के राष्ट्रीय प्रधान रमेश दलाल एडवोकेट, रैली के संयोजक दयाराम उलाणिया, कामरेड राकेश फगोड़िया, जसवीर सिंह अलीकां, गुरप्रेम सिंह देसूजोधा, मलकीत सिंह, कमेटी प्रधान कुलदीप भादू के नेतृत्व में ट्रैक्टर रोष रैली निकालते हुए गांव डबवाली एवं बठिंडा गोल चौक से होते हुए तहसील कॉम्पलेक्स में एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार भुवनेश्वर कुमार के माध्यम से परिवहन मंत्री भारत सरकार के नाम अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। तदोपरांत किसान महापंचायत के लिए राजनीतिक गांव चौटाला के लिए कूच कर गए। महापंचायत को संबोधित करते हुए रमेश दलाल ने कहा कि जब तक उनकी उचित मांगे मानी नहीं जाती तब तक नेशनल हाईवे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। रैली संयोजक दयाराम उलाणिया ने बताया कि चौटाला में महापंचायत के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सीएम मनोहर लाल, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल व परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी के पुतले फूंके गए। बता दें कि भारतमाला एनएच-54 के नेशनल हाईवे जो अमृतसर पंजाब से वाया हरियाणा, राजस्थान होते हुए गुजरात जाएगा। इसमें डबवाली के नौ गांव चौटाला, आसाखेड़ा, अबूबशहर, सकताखेड़ा, सुखेराखेड़ा, शेरगढ़, जोगेवाला, अलीकां व डबवाली गांवों से करीब 200 ट्रैक्टरों से पहुंचे एक हजार किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।