फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers stopped Barnala road for one and a half hours for DAP, opened the way on assurance of officials

डीएपी के लिए किसानों ने डेढ़ घंटे रोका बरनाला मार्ग, अधिकारियों के आश्वासन पर खोला रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped Barnala road for one and a half hours for DAP, opened the way on assurance of officials
डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते किसान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डीएपी खाद किल्लत होने पर सोमवार को किसानों ने खेल स्टेडियम के समक्ष बरनाला रोड को जाम कर वाहनों की आवाजाही बाधित कर दी। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद तहसीलदार गुरदेव सिंह और कृषि विभाग के अधिकारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या जानी। इसके बाद उन्होंने बुधवार तक किसानों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बुधवार तक डीएपी खाद की किल्लत दूर नहीं होती तो किसानों को मजबूरन नेशनल हाईवे जाम करना पड़ सकता है। वहीं, जाम के दौरान पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।
विज्ञापन

किसान गुरदीप सिंह झिड़ी की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरना के समक्ष एकत्र हुए। किसानों ने पहले उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने का एलान कर दिया, लेकिन किसान एकत्र होकर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के समक्ष बरनाला रोड के दोनों तरफ बैठ गए। किसानों की ओर से रोड जाम किए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और पंजाब की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बुधवार तक का मांगा समय
रोड जाम किए जाने की सूचना मिलने पर किसान को समझाने के लिए तहसीलदार गुरदेव सिंह और कृषि अधिकारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने डीएपी खाद की बुधवार तक किल्लत दूर किए जाने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर ही किसानों ने अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा दिया और धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बुधवार तक डीएपी खाद की किल्लत दूर नहीं होती तो किसानों को मजबूरन नेशनल हाईवे जाम करना पड़ सकता है।
वाहन चालक से हुई कहासुनी
किसानों की ओर से आवाजाही बाधित किए जाने के चलते एक वाहन चालक रोड से वाहन गुजारने का प्रयास करने लगा तो किसानों की चालक से बहस हो गई।वाहन चालक ने जरूरी काम होने की बात कही तो भी किसान वहां से नहीं हटे। ऐसे में वाहन चालक किसानों से उलझ गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को दूसरी तरफ से निकालने की बात कहकर किसानों को शांत किया। इस मौके पर लखा सिंह अलीकां, सतपाल सिंह, गुरदेव सिंह, हरपाल सिंह उपस्थित रहे।
डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाया
वहीं अनाज मंडी स्थित एक दुकानदार की ओर से डीएपी की कालाबाजारी होने की सूचना मिलने के बाद किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला अनाज मंडी पहुंचे। किसानों ने जब दुकानदार से डीएपी की जानकारी मांगी तो उसे स्टॉक खत्म होने की बात कही। इस पर किसान नेता ने उसे गोदाम खुलवाने की बात कही और कृषि अधिकारियों को फोन कर डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत दी। इसके बाद संबंधित दुकानदार ने किसान को दो दुकानों के शटर खोलकर दिखा दिए लेकिन तीसरी दुकान का शटर खोलने से आनाकानी करने लगा और दुुकानदार ने तीसरी दुकान किसी अन्य व्यक्ति की होने की बात कही। करीब एक घंटे बाद किसान ने गोदाम का ताला खोल दिया। गोदाम में सात डीएपी के बैग बरामद हुए।
मंगलवार तक डीएपी का रैक लगने की उम्मीद है। रैक के लगने पर सभी स्थानों पर डीएपी को पहुंचा दिया जाएगा। किसानों को आवश्यकता अनुसार डीएपी खाद वितरित की जाएगी।

- सुखदेव सिंह, डीएपी स्टॉक इंचार्ज, कृषि विभाग सिरसा

डीएपी खाद की मांग को लेकर बरनाला रोड पर धरना देकर बैठे किसान।

डीएपी खाद की मांग को लेकर बरनाला रोड पर धरना देकर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa

किसानों की ओर से रोड जाम किए जाने के कारण बनी जाम की स्थिति।

किसानों की ओर से रोड जाम किए जाने के कारण बनी जाम की स्थिति। - फोटो : Sirsa

रोड पर खड़े होकर वाहनों को रोकते किसान।

रोड पर खड़े होकर वाहनों को रोकते किसान। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed