फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers' produce soaked in market due to rain, 700 quintals of Cotton and 1200 quintals of Guar lost

Sirsa News: बारिश से मंडी में भीगी किसानों की उपज, 700 क्विंटल नरमे व 1200 क्विंटल ग्वार को नुकसान

Thu, 21 Sep 2023 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers' produce soaked in market due to rain, 700 quintals of Cotton and 1200 quintals of Guar lost
मंडी डबवाली की अनाज मंडी के जर्जर शेड के नीचे खड़े किसान और भीगा नरमा।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा/डबवाली। अनाज मंडी में अव्यवस्था की मार किसानों पर पड़ी है। डबवाली शहर में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे बारिश में किसानों का सफेद सोना यानी नरमा व ग्वार भीग गया। किसानों ने तिरपाल से अपनी फसल को बारिश से बचाने का प्रयास भले ही किया, लेकिन मंडी में टूटे पड़े शेड और जलभराव ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों व आढ़तियों की माने तो 500 से 700 क्विंटल नरमा और 1200 क्विंटल ग्वार की फसल बारिश में भीगी है।
बारिश के बाद मंडी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह ने भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही उपायुक्त और एसडीएम से बारिश में खराब हुई फसलों का आकलन करवाने और किसानों को मुआवजा दिलवाने संबंधित बातचीत की।
विज्ञापन




बता दें कि आढ़ती एसोसिएशन की ओर से चार माह से नया शेड बनाने की मांग कर रही थी, लेकिन प्रशासनिक कार्यप्रणाली में देरी होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बारिश से नई अनाज मंडी में स्थित ए-ब्लॉक के शेड और आढ़तियों की दुकान नंबर 30 से लेकर 50 तक करीब 400 से 500 क्विंटल नरमे की फसल खराब हुई हैं। इसके अलावा खुले में बिकने आई ग्वार की 1000 क्विंटल के करीब फसल भीग गई। इसके अतिरिक्त नई अनाज मंडी के बी-ब्लॉक में भी 200 क्विंटल नरमा और 200 क्विंटल के करीब ग्वार भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के बाद यह रही स्थिति

बारिश से न्यू बस स्टैंड रोड, कॉलोनी रोड, रेलवे डिग्गी रोड, मेन बाजार और सिल्वर जुबली बठिंडा चौक, अंडरपास सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रेलवे व नगर परिषद प्रशासन ने वाहनों के आवागमन को अंडर ब्रिज में जाने से रोकने के लिए बेरिकेडस लगाकर रास्ता बंद कर दिया।



बारिश अचानक और तेज आई है। निकासी में वक्त लगता है। शेड कंडम नहीं है, उसे बदलने की जरूरत है। इसको लेकर टेंडर लगाया हुआ है, जल्द ही टेंडर खुल जाएगा। तेजी से शेड बनाने का काम किया जाएगा। बारिश की आशंकाओं देखते हुए पहले ही निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा दिया गया था।

आदित्य देवीलाल चौटाला,चेयरमैन, मार्केटिंग बोर्ड



अनाज मंडी के ए व बी ब्लॉक में हालात कुछ अच्छे नहीं है। शेड पुराना होने के कारण कुछ जगह से लीक हो रहा है। पानी की निकासी को लेकर व्यवस्था बेहतर नहीं है। बारिश को देखते हुए पहले प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए थी। जब तक शेड नहीं बनता है कोई ऐसा स्थान उपलब्ध करवाया जाए। जहां पर किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। - गुरदीप कामरा, प्रदेश प्रेस सचिव सचिव , हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन




मंडी का जायजा लिया है। किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के लिए व्यवस्था बेहतर नहीं है। किसानों के नुकसान का आकलन करवाने को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता और एसडीएम डबवाली से बातचीत की है। ताकि फसल को मुआवजा मिल सके। - डॉ केवी सिंह , वरिष्ठ कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed