फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmers, mini secretrait, an hour, effect, up and down, sirsa

किसानों ने लघु सचिवालय घेरा, एक घंटे तक लोगों का आना जाना प्रभावित

Tue, 16 May 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 16 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
farmers,  mini secretrait, an hour, effect, up and down, sirsa
प्रदश्‍ान करते किसान। - फोटो : amar ujala
पिछले 11 दिनों से अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरनारत किसानों का संघर्ष बारहवें दिन सोमवार को रंग लाया। किसानों ने दोपहर को लघु सचिवालय का घेराव कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। एक घंटे तक लोगों का अंदर जाना और बाहर आना प्रभावित रहा। उधर, हिसार में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता से बातचीत कर रहा था। गुप्ता ने इस बारे में सरकार से बात की। बाद में सभी मांगें मामने की बात कही। इसके बाद सिरसा में किसानों ने धरना समाप्त कर दिया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में सोमवार दोपहर को किसान लघु सचिवालय का घेराव कर रहे थे तो इसी समय हिसार में किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य संसदीय सचिव कमल गुप्ता से मुलाकात कर रहा था। घेराव के बीच बीजेपी सरकार के खिलाफ हो रही नारेबाजी की गूंज हिसार में हो रही बातचीत में सुनाई दे रही थी। बातचीत के दौरान प्रतिनिधि मंडल के साथ गए वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं जिला परिषद सदस्य आदित्य चौटाला ने मुख्य संसदीय सचिव कमल गुप्ता से कहा कि किसानों के साथ धोखा हुआ है। उनकी मांगे जायज हैं। कमल गुप्ता ने प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे किसान यूनियन के प्रधान प्रकाश ममेरा से कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी नहीं है। किसी के बहकावे में आना नहीं चाहिए। बिजली निगम के जिन अधिकारियों ने धोखाधड़ी करके गबन किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं। किसानों के साथ कुछ भी नाजायज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रकाश ममेरा ने कहा कि सरकार पीड़ित किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन नियमित करे और उनके ऊपर निगम द्वारा दर्ज करवाया केस रद्द किया जाता है तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा। सीपीएस कमल कुप्ता ने प्रतिनिधि मंडल से कहा जिसमें किसानों का हित है वह सभी मांगें सरकार के लिए सर्वप्रिय है। इसके अलावा जिन किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन फाइलों में कुछ खामियां हैं वो भी सरकार ही पूरी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि किसान की खुशहाली के बिना देश खुशहाल नहीं हो सकता। किसानों की सारी मांगें सरकार द्वारा मानने के बाद सिरसा में लघु सचिवालय का घेराव करके बैठे किसान खुशी से झूम उठे। सचिवालय समक्ष मुर्दाबाद के नारों की जगह किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगने लगे। किसानों ने लड्डू मंगवाए और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रतिधिनि मंडल में शामिल अखिल भारतीय स्वामी नाथन संघर्ष समिमि के प्रदेशाध्यक्ष विकल पचार ने किसानों से कहा कि ये जीत किसानों के संघर्ष की जीत है।


जांच रिपोर्ट में किसान निर्दोष, अधिकारी और ठेकेदार दोषी
चौपटा में किसानों को फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन देकर करोड़ों के घोटाले की निगम द्वारा गठित की गई जांच कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट निगम के चीफ इंजीनियर आरके सोढ़ा को सौंप दी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किसानोें को निर्दोष और धोखाधड़ी का शिकार बताया है जबकि निगम के 13 अधिकारी और कर्मचारियों को फर्जी कनेक्शन जारी करने का दोषी पाया है। चीफ इंजीनियर आरके सोढ़ा का कहना है कि रिपोर्ट से साफ है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। निगम किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन नियमित करेगा। इसके अलावा रिपोर्ट में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की फर्जीवाड़े में शामिल होने की बात सामने आई है उनके खिलाफ जल्द ही विभागीय कार्रवाई होेगी। भ्रष्टाचार करने वाले किसी निगम अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed