फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers march to Khanauri and Shambhu border

Sirsa News: खनौरी और शंभू बॉर्डर पर जाने के लिए किसानों का कूच

Tue, 16 Jul 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers march to Khanauri and Shambhu border
कूच से पूर्व चर्चा करते किसान।
सिरसा। हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार को रास्ते खोलने के आदेश के बाद किसान जत्थेबंदियों ने भी फिर से दिल्ली कूच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डबवाली के गांव किलियांवाली से मंगलवार को सुबह 11 बजे किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ खनौरी बॉर्डर जाना चाहा तो पुलिस ने उन्हें बेरिकेड लगाकर रोक दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान एकता बीकेई के प्रधान औलख ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को समझाने की बहुत कोशिश की कि इस समय हम इस मोर्चे को पंजाब के खन्नौरी बॉर्डर पर ही शिफ्ट कर रहे हैं। हाइकोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा सरकार रास्ता खोलती है, हम तभी दिल्ली जाएंगे। ऐलान करके जाएंगे, न की चोरी चुपके से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर तीन बजे के बाद किसानों के लिए पुलिस ने रास्ता खोल दिया। उसके बाद किसानों ने खन्नौरी बॉर्डर की तरफ कूच किया।
विज्ञापन

लखविंदर सिंह ने बताया कि बीकेयू सिद्धपुर जत्थेबंदी से जुड़े हुए किसान पिछले 155 दिनों से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ व अस्थायी घरों में डबवाली मोर्चे पर डटे हुए थे। मंगलवार शाम तक किलियांवाली मोर्चे से किसानों का काफिला खन्नौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा। 17 जुलाई को खन्नौरी बॉर्डर व शंभू बॉर्डर से बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा की रिहाई के लिए अंबाला एसपी ऑफिस पहुंचेंगे। जैसे ही हरियाणा के बॉर्डर खुलते हैं दोनों बॉर्डरों से किसान दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर बलदेव सिंह संदोहा, सुखदेव सिंह बुढ़ागुज्जर, प्रगट सिंह फाजिल्का, रेशम सिंह यात्री, काका सिंह पंजुआना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed