फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers learned the tricks of gardening, came face to face with the latest technologies

Sirsa News: किसानों ने सीखे बागवानी के गुर, नवीनतम तकनीकों से हुए रूबरू

Wed, 05 Feb 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers learned the tricks of gardening, came face to face with the latest technologies
फल एक्सपो में किसानों की स्टाल पर जानकारी लेते हुए हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना में आयोजित दो दिवसीय फल एक्सपो 2025 के दूसरे दिन बुधवार को किसानों को बागवानी के गुर और नवीनतम तकनीकों से रूबरू करवाया गया। इस दौरान नींबू वर्गीय, अनार, अमरूद, खजूर, जैतून, आडू, नाशपाति की आधुनिक उत्पादन तकनीक, विभिन्न फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की तकनीक, कृषक समुदाय की आय में वृद्धि करने आदि के बारे जागरूक किया गया।
मेले के दूसरे दिन 954 किसानों ने पंजीकरण करवाते हुए प्रदर्शन प्लांट और स्टाॅल का अवलोकन करते हुए बागवानी से जुड़ी जानकारी ली। समारोह के दौरान जिला सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

शर्मा ने केंद्र पर संचालित उच्च हरित गृह का निरीक्षण किया और वहां उत्पादित हाइब्रिड सब्जियों की पौध को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि यह प्रयास किसानों की आय को दोगुना करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे नवीन तकनीकों को अपनाकर बागवानी को अधिक उत्पादक और लाभकारी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एक्सपो इस बात का प्रमाण है कि अगर हम वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक विधियों को अपनाएं, तो हम न केवल अपनी पैदावार को बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपनी आमदनी को भी कई गुना बढ़ा सकते हैं। तकनीकी सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर उद्यान अधीक्षक डॉ. सत्यबीर शर्मा, विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार, उद्यान अधीक्षक डॉ. शिवानी, विशेषज्ञ डॉ. रिंकू ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed