{"_id":"6609ee20ca1cb2fb8602c826","slug":"farmers-delegation-met-cm-saini-gave-orders-to-start-the-work-sirsa-news-c-128-1-slko1008-117606-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मिल सीएम सैनी ने दिए कार्य शुरू करवाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मिल सीएम सैनी ने दिए कार्य शुरू करवाने के आदेश
Mon, 01 Apr 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। दो माह से ज्यादा वक्त से धिंगतानियां व सलारपुर-भंभूर खरीफ चैनल के निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीएम नायब सिंह सैनी से मिला। सीएम सैनी के साथ यह मुलाकात सिरसा जिले के भाजपा नेताओं ने चंडीगढ़ में करवाई। किसानों ने मुख्यमंत्री के समक्ष खरीफ चैनल की मौजूदा स्थिति के बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने किसानों का पक्ष सुनने के बाद अधिकारियों को पूर्व स्वीकृत प्रोजेक्ट के अनुसार तत्काल कार्य शुरू करवाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों की हितैषी रही है। बता दें कि धिंगतानियां व भंभूर खरीफ चैनल निर्माण की मांग को लेकर किसान लंबे समय से धरने पर बैठे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार व राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में हुई।
इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, सिंचाई विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेन्द्र सिंह एवं सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सहित सरदार हीरा सिंह के नेतृत्व में किसानों के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। जगदीश चोपड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2019 में सीएम घोषणा के अनुरूप धिंगतानियां खरीफ के लिए 54 करोड़ रुपये व सलारपुर-भंबूर खरीफ चैनल के लिए 12 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी। तकनीकी कारणों से यह योजना समय पर सिरे नहीं चढ़ पाई। हालांकि इसके बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने कई बार योजना को लेकर पूरी जानकारी जुटाई और कागजी कार्रवाई पूरी करवाई।
विज्ञापन
चोपड़ा ने बताया कि सारे मामले की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करने की बात कहीं। जिसके बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। उन्होंने बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल में गांव सलारपुर से भूपिंद्र सिंह, गांव नटार से हीरा सिंह, गांव शहीदांवाली से अशोक कुमार, गांव धिंगतानियां से ओमप्रकाश, अलीपुर टीटूखेड़ा से जसकरण जीत सिंह, सलारपुर से विजय कुमार, चौबुर्जा से फौजा सिंह, नटार से सुरेश कुमार शामिल रहे।