फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers clash over DAP fertilizer in Mandi

Sirsa News: मंडी में डीएपी खाद को लेकर किसानों में मारामारी

Tue, 30 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers clash over DAP fertilizer in Mandi
सिरसा की अनाज मंडी में डीएपी खाद के लिए लाइनों में लगे किसान।
सिरसा। अनाज मंडी में सोमवार को डीएपी खाद के लिए किसानों में भारी मारामारी देखने को मिली। किसान अनाज मंडी में सुबह 5 बजे से ही लाइनों में लगने शुरू हो गए। ताकि किसानों को डीएपी खाद मिल सके।
विज्ञापन


कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार डीएपी खाद को लेकर कोई कमी नहीं है लेकिन किसान गेहूं व अन्य फसल की बिजाई से पहले की डीएपी को लेकर अफरा-तफरी मचा रहे हैं। सोमवार को सिरसा में डीएपी खाद वितरण करने के लिए विभाग की ओर से पांच खरीद केंद्र अगल-अगल स्थानों पर बनाए गए। जिन खरीद केंद्रों पर किसानों को पहले टोकन बांटे गए फिर टोकन के अनुसार किसानों को अनाज मंडी सिरसा में वितरण केंद्रों पर खाद वितरित की गई। सुुबह से आए किसानों को लाइनों में लगकर घंटों खाद लेने के लिए जद्दोजहद तो करनी पड़ी पर किसानों को विभाग की ओर से चार-चार बैग खाद वितरित की गई।
विज्ञापन

बात दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 42 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद की आवक के साथ किसानों को बांट दी गई हैं। सोमवार को 880 किसानों को 4-4 बैग डीएपी खाद के वितरित किए। शहर में सोमवार को आए किसानों को 3520 डीएपी खाद के बैग वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सभी किसानों को डीएपी खाद दी जाएगी। किसानों से अपील है कि बिजाई के पहले कोई भी किसान डीएपी खाद स्टोर के लिए न लें।
-डॉ. अमित कुमार, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed