फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers burnt effigy of Deputy Chief Minister at Bhuman Shah Chowk, administration stopped barricading

किसानों ने भूमण शाह चौक पर फूंका उपमुख्यमंत्री का पुतला, प्रशासन ने बैरिकेड लगा रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of Deputy Chief Minister at Bhuman Shah Chowk, administration stopped barricading
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आवास की ओर जाते किसान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। लघु सचिवालय में मांगों को लेकर धरनारत किसानों ने सोमवार को भूमणशाह चौक पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। हालांकि किसानों ने दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री के आवास के घेराव की चेतावनी भी दी थी। लेकिन पुलिस ने चेतावनी के मद्देनजर रात को ही डिप्टी सीएम व बिजली मंत्री के आवास को जाने वाले रोड पर बेरिकेड लगा पूरी तरह बंद कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे किसान लघु सचिवालय स्थित धरना स्थल से रवाना हुए। जिनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी रोष प्रदर्शन किया। किसान रोष प्रदर्शन करते हुए भूमण शाह चौक पर पहुंचे। करीब 1 घंटे तक किसानों ने वहां चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने की। भारूखेड़ा ने कहा कि किसान 28 जनवरी से लघु सचिवालय में धरनारत हैं। लेकिन सरकार व प्रशासन ने अभी तक किसानों की मांगों को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। भारूखेड़ा ने कहा कि सरकार व प्रशासन इतने घबराए हुए हैं कि रात को ही दोनों मंत्रियों के आवास को जाने वाले रास्ते को बेरिकेड लगाकर सील कर दिया गया। किसान कोई आतंकवादी नहीं है, बल्कि देश का अन्नदाता है और वो सिर्फ अपना हक मांग रहा है न कि सरकार से भीख। इस मौके पर सतपाल सिंह, बलवंत सिंह प्रधान, गुरनाम सिंह प्रधान, लखा सिंह प्रधान, जरनैल सिंह अलीकां, जगसीर सिंह भीवां, लाल सिंह मलड़ी, निर्मल थिराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने किए पक्के इंतजाम
किसानों ने रविवार को ही उपमुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और रात को ही उपमुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर बेरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान मौके पर डीएसपी आर्यन चौधरी, एसडीएम जयवीर यादव समेत थाना प्रभारियों ने कमान संभाली। पुलिस प्रशासन द्वारा चौक पर आंसू गैस व वाटर केनन की गाड़ियों को भी तैनात किया गया था। ताकि किसानों द्वारा घेराव किया जाए तो उन्हें इनके माध्यम से उन्हें रोका जा सके। वहीं चौक पर भारी पुलिस बल सुबह से ही तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया किसानों को समर्थन
सोमवार को उपमुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान पिछले 61 दिन से धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर्स ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया। जिसके दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी किसानों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान भी हमारे भाई हैं। उनकी लड़ाई में हम उनके साथ हैं। जब-जब किसान प्रदर्शन करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगी।

भूमण शाह चौक पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूकंते किसान नेता व किसान।

भूमण शाह चौक पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूकंते किसान नेता व किसान।- फोटो : Sirsa

भूमणशाह चौक पर वाटन कैनन में तैनात पुलिसकर्मी।

भूमणशाह चौक पर वाटन कैनन में तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed