फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers arriving by buses and private vehicles for the rally in Delhi

Sirsa News: दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर बसों, निजी वाहनों से पहुंच रहे किसान

Wed, 13 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers arriving by buses and private vehicles for the rally in Delhi
सिरसा। दिल्ली में वीरवार को होने वाली रैली को लेकर किसान बुधवार को अपने निजी वाहनों, बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान नेता पंजाब व हरियाणा के किसानों के साथ अपनी निजी बसों में शाम के समय रवाना हुए। जिले भर से 20 से ज्यादा बसों में 1 हजार के आसपास किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। वहीं कई किसान रोडवेज की बसों में भी गए हैं। इतना ही नहीं, कई किसान नेता अपने साथियों के साथ सिरसा से रात को दिल्ली जाने वाली ट्रेन से रवाना होंगे।
विज्ञापन

किसान नेताओं की माने तो रैली की अनुमति दिल्ली सरकार ने दी हुई है। किसानों को मकसद दिल्ली में सफल रैली करना है। सभी किसान जोश के साथ दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन

डबवाली नाको पर पुलिस रही मुस्तैद
भले ही हरियाणा के किसान निजी बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने पंजाब की सीमाओं को पूरी तरह से सील किया हुआ है। पंजाब से डबवाली में कोई एंट्री नहीं कर सकता है। पंजाब से डबवाली को जोड़ने वाले मलौठ व बठिंडा रोड पर पुलिस ने नाके लगाए हुए हैं। इन नाकों को लगे हुए एक माह से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिससे पंजाब से डबवाली का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सिर्फ डबवाली में धरना
जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा किसान आंदोलन में एक्टिव डबवाली विधानसभा क्षेत्र रहा है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र पंजाब से जुड़ा होने के कारण दोनों राज्यों से व्यापारिक लेन-देन चलता रहता है। पंजाब के किसान भी दिल्ली व राजस्थान जाने के लिए डबवाली से गुजरते हैं। इसी कारण किसानों का विरोध प्रदर्शन डबवाली में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। वहीं बाकी सिरसा में कोई ज्यादा गतिविधि किसान आंदोलन को लेकर देखने को नहीं मिली।


पंजाब के मुक्तसर व डबवाली में धरने पर बैठे किसानों को साथ लेकर दिल्ली के लिए 13 बसें रवाना हुई हैं। डबवाली से हिसार होते हुए दिल्ली जा रहे है। देर रात को दिल्ली पहुंच जाएंगे।

-भोला सिंह डबवाली, सदस्य, स्टेट कमेटी, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा।

रात को ढाई बजे की ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। झंडे और बिल्ले लेकर दिल्ली जाएंगी। बड़ी संख्या में किसान साथ जाएंगे। हम हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे।
- बाबा गुरदीप सिंह, प्रदेशाध्यक्ष , हरियाणा किसान मंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article