फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers are being cheated by making irregularities in mustard procurement, farmers gathered and expressed their anger

Sirsa News: सरसों खरीद में गड़बड़ी करके किसानों को लगाई जा रही चपत, किसानों ने एकत्रित होकर जताया रोष

Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being cheated by making irregularities in mustard procurement, farmers gathered and expressed their anger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। अतिरिक्त अनाज मंडी में सोमवार को गांव जगमालवाली के एक किसान के साथ मिलीभगत से सरसों में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। जिस पर किसान राजबीर सिंह ने ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सिंह सत्तू ठेकेदार के नेतृत्व में कई किसानों को साथ लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया और मौके पर ही ज्यादा तोले गए सरसों के बैैगों की मार्केट कमेटी अधिकारियों के सामने दोबारा से वजन किया। जिसमें सही वजन करीब 50 किलो 800 ग्राम से प्रति बैग करीब 300 ग्राम से लेकर करीब एक किलोग्राम तक वजन ज्यादा पाया गया। साथ में तीन कांटों पर किए गए वजन में भी अलग-अलग वजन ज्यादा पाया गया। जिस पर पीड़ित किसान, सरपंच प्रतिनिधि और किसानों ने हैडलिंग एजेंट का लाइसेंस रद्द करने, हैडलिंग एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करने और हैफेड अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पीड़ित राजबीर सिंह ने बताया कि वह कालांवाली अनाज मंडी में अपनी करीब 18 क्विंटल सरसों बेचने आया था। इस दौरान वह अपनी समर्थन मूल्य 5950 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हैडलिंग एजेंट को तुलाई करके सरसों बेचकर अपने घर चला गया और जाते समय तीन बैग अलग से निकलवाकर अपने साथ ले गया। जब उसने घर जाकर अपने कांटे पर सरसों की तुलाई की तो करीब आधा किलोग्राम सरसों के बैग का वजन ज्यादा मिला। जिस पर उसने गांव के कुछ किसानों को साथ लेकर मंडी में आया और सरसों के बैग का वजन करवाया तो उन बैगों का वजन ज्यादा मिला। इसके बाद उसने एसडीएम सुरेश रविश को उक्त घटना की जानकारी दी। जिस पर तुरंत मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर धर्मेंद्र कुमार, मंडी सुपरवाइजर तरसेम कुमार, मंडी सुपरवाइजर बलजीत कुंडू ने मौके पर पहुंचकर सरसों के बैगों का वजन करवाया तो उसमें लगभग 300 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक सरसों का वजन ज्यादा मिला। इसके बाद तीन धर्मकांटों पर एक ही बैग का वजन किया तो पहले इलैक्ट्रिक कांटे पर सरसों के बैग का वजन 51 किलो 440 ग्राम, दूसरे कांटे पर सरसों के बैग का वजन 51 किलो 110 ग्राम और फर्शी धर्मकांटे पर सरसों के बैग का वजन 50 किलो 800 ग्राम आया। इस मौके पर किसान नेता रेशम सिंह जगमालवाली, कौर सिंह, गुरमेल सिंह, स्वर्ण सिंह, मलकीत सिंह, सेमी सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन




इस तरह आया किसान के तोले गए सरसों के 16 बैग का वजन

किसान राजबीर सिंह के तोले गए 36 बैगों में से 16 बैगों का वजन मार्केट कमेटी अधिकारियों और हैडलिंग एजेंट के सामने किया गया। इस दौरान सरसों के बैग का वजन 51,700, 51060, 51300, 51400, 51400, 51300, 51060, 50780, 50660, 51460, 51400, 51400, 51400, 51400, 51100, 50820 आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसकी जिम्मेदारी, वो कई घंटे तक नहीं पहुंचे मौके पर

बताया जा रहा है कि सरसों की खरीद तुलाई, भराई, लोडिंग, किसानों की सरसों खरीदने, किसानों की खरीदी सरसों के भुगतान करने, हैडलिंग एजेंट बनाने, हैडलिंग एजेंटों पर कार्रवाई करने आदि की जिम्मेदारी द कालांवाली कार्पोरेटिव मार्केटिंग सोसायटी कालांवाली की है। लेकिन एसडीएम के निर्देश देने के बावजूद भी सोसायटी का एक भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।




गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई- एसडीएम

इस संबंध में एसडीएम सुरेश रविश ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सरसों का वजन करवाया जा रहा है। सरसों में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सरसों खरीद में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उन लोगों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed