{"_id":"68963cc0559fdc7b0a0c267d","slug":"farmers-and-laborers-demonstrated-for-their-demands-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142195-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मांगों के लिए किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मांगों के लिए किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
किसान नेता व किसान पूर्व गवर्नर स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देते हुए।
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में किसानों-मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
सिरसा में बीकेई और पगड़ी संभाल जट्टा (किसान संघर्ष समिति) के सदस्य शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद किसान मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां किसान नेताओं ने अपनी मांगों को जोरशोर से उठाया।
औलख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर दी गई हालिया प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उम्मीद है प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में आकर किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे। ज्ञापन में किसानों ने भारी बारिश से जलभराव, फसल नुकसान की विशेष गिरदावरी कर मुआवजा, यूरिया-डीएपी की समय पर उपलब्धता, नकली खाद-बीज पर कार्रवाई के लिए कड़े कानून, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार जैसी मांगें रखीं।
विज्ञापन
औलख ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं, तो 1 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र स्थित निवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अंग्रेज सिंह कोटली, मनदीप सिंह नथवान, मंगतराम, रणजीत सिंह, मुकेश चाहरवाला, गुरपिंदर, गुरजीत आदि मौजूद रहे।