फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer's conference and HCS exam in the city today: One thousand jawans will keep an eye on the situation

शहर में किसान महासम्मेलन और एचसीएस परीक्षा आजः एक हजार जवान रखेंगे स्थिति पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer's conference and HCS exam in the city today: One thousand jawans will keep an eye on the situation
बरनाला रोड पर बाबा भूमण शाह चौक पर तैनात सीआरपीएफ के जवान - फोटो : Sirsa
सिरसा। रविवार के होने वाली एचसीएस की परीक्षा के साथ-साथ किसानों के आह्वान पर महासम्मेलन भी होगा। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड़ में है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले में 1 हजार से से ज्यादा जवान तैनात होंगे। रूट भी डायवर्ट किया जाएगा ताकि जाम की स्थिति ना बने। प्रशासन ने किसानों के लिए अलग से रोड मेप तैयार किया है ताकि किसानों को शहर में आने की जरूरत ही ना पड़े।
विज्ञापन

रविवार को शहर की अनाज मंडी में किसानों का महासम्मेलन और 32 केंद्रों पर एचसीएस की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान और एचसीएस की परीक्षा देने के लिए 7680 अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचेंगे। केंद्रों पर 600 जवान और किसान सम्मेलन के लिए 400 जवान को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों के महासम्मेलन और परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पुलिस के अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्था को लेकर भी किसानों के लिए अलग और अभ्यर्थियों के लिए अलग से रूट तय किया गया है। पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 10 नाके लगाए गए हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। जो कि ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे और जाम की स्थिति से निपटेंगे। इस बैठक में डीएसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी संजय कुमार, डीएसपी धर्मबीर, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल, यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह व सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं एसपी ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में गहनता से जांच करने, परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने, परीक्षा केंद्रों के आसपास व अन्य कोचिंग सेंटरों की भी गहनता से जांच करने के निर्देश दिए है। यातायात थाना प्रभारी को अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर निर्धारित किए गए स्थानों पर खड़ा करने के लिए समुचित प्रबंधन के आदेश दिए हैं। परीक्षा के लिए पुलिस की ओर से शहर में पांच स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। वहीं शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए हैं।
किसान इन रूट से कर सकते है अनाज मंडी में प्रवेश,
- हिसार रोड : हिसार रोड से मुख्य बाइपास रोड से डबवाली रोड से अनाज मंडी
- डबवाली रोड : डबवाली रोड से अनाज मंडी
- बेगू रोड : बेगू रोड से कंगनपुर, महाराणा प्रताप चौक से सदर थाना से बरनाला रोड बाईपास से डबवाली रोड
- रानियां रोड : रानियां रोड बांदरा वाली पुली से बाईपास रोड से अनाज मंडी
यातायात व्यवस्था संभालेंगे 100 पुलिसकर्मी
परीक्षा और किसान महासम्मेलन को लेकर यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट करने और शहर में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 100 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान शरारती तत्वों पर भी नजर रखने के लिए नाके लगाए गए है। आंदोलन और परीक्षा केंद्रों पर कोई भी शरारती तत्व शरारत करता है पुलिस की ओर से उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसानों के सम्मेलन को लेकर पुलिस की ओर से मंत्रियों के आवास की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है।

किसान नेता और कलाकार होंगे महासम्मेलन में शामिल
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को अनाज मंडी में महासम्मेलन को लेकर किसानों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता बलवीर सिंह राजेवाल, जोगिंद्र सिंह उग्राहां, गुरनाम सिंह चढूनी, डॉ. दर्शनपाल और अंतुल अंजान सहित बड़े नेता शिरकत करेंगे, वहीं किसान आंदोलन से जुड़े पंजाबी अदाकार और गायक भी हिस्सा बनेंगे। किसान संगठनों द्वारा महापंचायत को सफल बनाने के लिए पिछले दस दिनों से जिले के सभी ब्लॉकों में जनसभाएं आयोजित कर किसानों, मजदूरों और युवाओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम चढूनी ग्रुप की ओर से आयोजित किया जा रहा है जिसमें संगठन के जिला प्रधान सिकंदर सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह वैदवाला, हरविंद्र थिंद, रोशन सुचान और अन्य किसान नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed