{"_id":"59173d924f1c1b0a6985205d","slug":"farmer-protest-aginst-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंका सीएम का पुतला
अमर उजाला/ब्यूराो/सिरसा
Updated Sat, 13 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में ठेकेदार और बिजली निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से गांवों में किए गए नलकूपों के फर्जी कनेक्शनों के मामले में किसानों ने शनिवार को काला दिवस मनाया। किसानों ने हाथों पर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इससे पहले उन्हाेंने लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री की शवयात्रा भी निकाली। दूसरी ओर धरनास्थल पर इनेलो नेता एवं सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, सिरसा के विधायक मक्खन सिंह, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह, जिलाध्यक्ष पदम जैन, इनेलो नेत्री कृष्णा फौगाट के अलावा अन्य इनेलो नेता पहुंचे।
किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोज नए तरीके से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को किसानों ने मुंडन करवाया था, वहीं आज किसानों ने काले बिल्ले लगाकर धरना दिया। किसान नेताओं ने बताया कि रोष प्रदर्शन की कड़ी में रविवार को किसान घास खाएंगे। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जारी धरने पर पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह से जायज है।
सरकार को चाहिए कि किसानों के साथ न्याय करे तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसानों के नलकूप के पुन: कनेक्शन करें। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के साथ है तथा अब कोई अधिकारी किसानों के कनेक्शन काटने आया तो इसका इनेलो जमकर विरोध करेगी। इसके अलावा रानियां के विधायक रामचन्द्र कंबोज ने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे तथा किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसान नेता प्रकाश सिहाग ममेरां वाले, विकल पचार, सुनील ओलक रूपावास, जगदीश ओलक रूपावास, मुकेश कुमार माखोसरानी उपप्रधान, रायसाहब ढूकड़ा, प्रेम सिंह ढूकड़ा, रामगोपाल ढूकड़ा, मदन सिंह कुताना, दयाराम, ताराचंद, विक्रम सिंह रूपावास, खेताराम, राजेंद्र, कमेटी प्रधान, गुरटेक सिंह बेगू आदि ने बताया कि किसान लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नहीं है।
उन्हाेंने कहा कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती, वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे तथा रोजाना नए तरीके से रोष प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर लघु सचिवालय में शव यात्रा निकाली तथा सरकार व बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने लघु सचिवालय के गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। किसान नेताओं ने अपनी मांगें दोहराते हुए कहा कि उनके कनेक्शन जोड़ें जाएं, किसानों पर किया गया जुर्माना माफ किया जाए व फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।