फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer now in support of agricultural bills

अब कृषि विधेयकों के समर्थन में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा

Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer now in support of agricultural bills
उपायुक्त कार्यालय की ओर जाते किसान। - फोटो : Sirsa
ग्रामीण किसान सभा के नेतृत्व में सिरसा के सैकड़ों किसानों ने शनिवार सुबह शहर में ट्रैक्टर यात्रा निकालकर कृषि विधेयकों का समर्थन किया। इस यात्रा का नेतृत्व किसान नेता कर्ण चाड़ीवाल ने किया। वहीं इसके विरोध में लघु सचिवालय पर बैठे अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के सदस्यों ने काले झंडे दिखाने का फैसला लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि विधेयक समर्थित किसानों को उपायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने नहीं देंगे। ऐसे में प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए विधेयक समर्थित किसानों को उपायुक्त के कैंप कार्यालय पर ही दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे ज्ञापन दिलवाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के अलग-अलग गांवों से ट्रैक्टर लेकर किसान शहर के सुरखाब चौक पर दिन में 11.30 बजे पहुंचे। करीब 135 ट्रैक्टर काफिले में थे, एक ट्रैक्टर पर तीन से ज्यादा किसान नहीं थे, ज्यादातर ट्रैक्टर पर एक ही चालक किसान था। ट्रैक्टर यात्रा बस स्टैंड से लेकर बाबा भूूमणशाह चौक तक करीब एक किलोमीटर लंबी थी। युवा किसान नेता कर्ण चाड़ीवाल ने इस मौके पर मीडिया से कहा कि कृषि विधेयक किसानों के हितों में है और इससे किसानों को पूरा लाभ मिलेगा। कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते किसानों को बरगला रहे हैं, यह गलत है। किसान को इन विधेयकों का विरोध करने से पूर्व इसे पढ़ना चाहिए। चाड़ीवाल ने कहा कि हम इन विधेयकों के हक में हैं और जब तक एमएसपी पर फसल बेचने का अधिकार सरकार दे रही है हम सरकार के साथ खड़े हैं। इस दौरान डीसी सिरसा को ज्ञापन सौंपा गया और खराब हुई फसल के मुआवजे की गुहार लगाई गई। इसी के साथ पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई और इसकी जांच की मांग की गई। किसान उत्पादक संघ, प्रगतिशील किसान संगठन व सहकारी किसान संगठन ने भी इस विधेयक का समर्थन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति ने किया विरोध, उपायुक्त ने धरना करवाया समाप्त
दूसरी ओर लघु सचिवालय में विशेष गिरदावरी व तीन विधेयकों के विरोध में धरने पर बैठे किसान उस समय आक्रोशित हो गए जब जिले के कुछ किसान इसका समर्थन करने पहुंचे। धरने का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकल पचार ने साथी किसानों को काले झंडे दिए और विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सभी किसान उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए कि जब समर्थन के किसान ज्ञापन देने आएंगे तो उन्हें वहीं पर रोका जा सकें। लेकिन इस विरोध को देखकर विधेयक पक्ष के किसान उपायुक्त को कैंप कार्यालय पर ही ज्ञापन सौंपकर वापस चले गए। किसान विकल पचार ने कहा कि जो किसान ट्रैक्टर पर बैठ कर आए हैं वे किसान नहीं, फर्जी लोग हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधेयक के पक्ष में आए किसान भाजपा सरकार के दलाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से विशेष गिरदावरी शुरू करने का आश्वासन, किसानों का धरना खत्म
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान व एसपी भूपेंद्र सिंह दोपहर बाद दो बजे किसानों के धरने पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि सोमवार से विशेष गिरदावरी शुरू हो जाएगी। उसमें नंबरदार और किसान भी साथ होंगे। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed