फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer jailed for 2 years for check bounce in Sirsa

सिरसा: चेक बाउंस होने पर किसान को 2 साल की कैद, आढ़ती से लिए थे 16 लाख रुपये, अब देने पड़ेंगे 32 लाख रुपये

Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
सार

किसान आढ़ती को उधार लिए 16 लाख रुपये वापस नहीं कर सका। चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने 2 साल की कैद की सजा सुनाई। दोषी को अब 32 लाख रुपये देने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Farmer jailed for 2 years for check bounce in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में आढ़ती से 16 लाख रुपये उधार लेकर नहीं लौटाने के मामले में न्यायालय ने आरोपी किसान हरगोबिंद को दोषी करार देते हुए 2 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने दोषी को दोगुना मुआवजा के रूप में शिकायतकर्ता को 32 लाख 20 हजार रुपये देने का आदेश दिया है। मुआवजा राशि 30 दिन में देने होगी, नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 53 में मेसर्स प्रकाश चंद रामपाल कमीशन एजेंट फर्म है। गांव मल्लेका निवासी हरगोबिंद इस फर्म में अपनी फसल बेचता था और रुपये उधार भी ले जाता था। 27 जून 2017 तक हरगोबिंद पर फर्म के 16 लाख 10 हजार रुपये बकाया थे।
विज्ञापन


हरगोबिंद ने ब्याज सहित राशि लौटाने का वादा किया और इतनी राशि का चेक फर्म को दे दिया। रुपयों का भुगतान नहीं करने पर फर्म ने ये चेक बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद फर्म ने 13 मई 2019 को न्यायालय में आरोपी हरगोबिंद के खिलाफ न्यायालय में केस दायर किया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायालय ने आरोपी हरगोबिंद को दोषी करार देते हुए 2 साल कैद की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed