{"_id":"66e1ec73c0b3e3f5710a6614","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125555-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: करंट लगने से किसान की मौत
Thu, 12 Sep 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव बरूवाली-2 में खेत में स्प्रे करने के लिए आए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह बुधवार सुबह ट्यूबवेल के लटकते तार की चपेट में आ गया था। परिवार की बहू ने परिजनों को सूचित किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव के सरपंच दलीप कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 9 बजे किसान 52 वर्षीय मदन खेत में स्प्रे करने के लिए गया था। जब वह खेत में बने कमरे से ढोलकी उठाने गया, तो ट्यूबवेल के तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 500 मीटर की दूरी पर मदन की ढाणी है। उनकी पुत्रवधू ने देखा तो उसने शोर मचा दिया। इसके परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मदन दम तोड़ चुका था। संवाद