फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   extension lecturers, protest, Sirsa, 6th day, Sirsa

एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने जलाईं शिक्षामंत्री के आदेशों की प्रतियां

Sun, 19 Feb 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 19 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
extension lecturers, protest, Sirsa, 6th day, Sirsa
विरोध - फोटो : bureau

लंबित मांगों को लेकर सभी राजकीय महाविद्यालयों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। आज भी सभी कॉलेजों में एक्सटेंशन लेक्चरर्स भूख हड़ताल पर रहे। उन्होंने सरकार द्वारा वेतन बढ़ोतरी के पत्र को जलाकर रोष जताया। उनका आरोप है कि यह पत्र मात्र छलावा है। शिक्षामंत्री द्वारा मांगें माने लेने की बात को शिक्षकों ने झूठा बताया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें मान ली जाती तो हम धरने पर क्यों बैठेंगे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


राजकीय नेशनल कॉलेज में धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि शिक्षामंत्री ने कल मीडिया में बयान दिया था कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं पर ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने तो कल ही खातों में वेतन डलवाने की बात कही थी, लेकिन अब तक हमारे खातों में राशि नहीं आई। ऐसी बातें पहले कई महीनों से मंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1000 प्रति पीरियड के हिसाब से होना चाहिए, जबकि लेटर में 250 रुपये प्रति पीरियड लिखा है।
विज्ञापन


कल मिले लेटर में गुमराह किया गया है। इसी प्रकार चार महीन से हुई घोषणाओं में मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्तमंत्री सबने छुट्टियों का वेतन देने की घोषणा की है। शिक्षामंत्री और सरकार ने केवल वादाखिलाफी ही नहीं की, बल्कि अपनी घोषणाओं से भी पलट गए। इसका मतलब सरकार काम के लिए नहीं, बस घोषणा के लिए बनी है। इसलिए आज सरकार द्वारा जारी इस पत्र की प्रतियां जलाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे भूख हड़ताल पर
जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इससे साफ होता है कि सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति संवेदनशील नहीं है। डॉ. मनदीप, डॉ. शिवानी, डॉ. राज, डॉ. मीनाक्षी ने शनिवार राजकीय नेशनल कॉलेज में भूख हड़ताल रखी। अब प्रदेश कोर कमेटी की कल होने वाली बैठक में आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

पिछले तीन महीने से बार-बार कर रहे वेतन बढ़ोतरी की घोषणा
जिला प्रधान डॉ. लखवीर ने कहा कि प्रदेश सरकार एक्सटेंशन लेक्चरर्स के वेतन में बढ़ोतरी की पिछले तीन महीनों से बार-बार घोषणा कर रही है, लेकिन इस संबंध में कोई लेटर जारी नहीं करने की वजह से उन्हें वेतन भी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि हम गत 10 अक्तूबर को शिक्षामंत्री से मिले थे, जब उन्होंने मांगें मान लेने की घोषणा की और प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने उसी प्रकार शुक्रवार को भी मांगें मान लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक हमें सरकार का लेटर नहीं मिल जाता।


बढ़े हुए वेतन की राशि खातों में आने की बात पर भी एक्सटेंशन लेक्चरर्स को भरोसा नहीं है और खातों में बैलेंस चेक किया तो किसी के खाते में राशि नहीं आई मिली। इस अवसर पर डॉ. मनदीप, डॉ. शिवानी, डॉ. संगीता, डॉ. राज, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुषमा, डॉ. मुकेश, डॉ. गुरदेव, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनोज, डॉ. सुनील, डॉ. दिनेश, डॉ. सतपाल, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. राजेश आदि उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed