फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Expressed anger over not catching those who vandalized Maharana Pratap's statue, villagers protested for two hours

Sirsa News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा को खंडित करने वालों को न पकड़ने पर जताया रोष, ग्रामीणों ने दो घंटे दिया धरना

Tue, 02 May 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 02 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over not catching those who vandalized Maharana Pratap's statue, villagers protested for two hours
लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे ग्रामीण व कांग्रेसी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव रंधावा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित करने वाले को न पकड़ने से रोषित ग्रामीण मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे और धरना दे दिया। दो घंटे इंतजार के बाद डीसी ने भीतर बुलाया, लेकिन मामला एसपी से संबंधित होने के कारण उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि नौ मई तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रंधावा के ग्रामीण लघु सचिवालय के समक्ष एकत्र हुए। ग्रामीणों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने की बात कही तो सुरक्षा कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बाहर ही रोक दिया और मुख्य गेट बंद कर दिया। ग्रामीणों ने मुख्य गेट के बाहर ही धरना दे दिया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया, सुमित बैनीवाल, पूर्व प्रदेश महासचिव नवीन केडिया, अशोक चंडालिया सहित अन्य मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ बजे तक प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मचारियों के चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 मिनट के अंदर वे उपायुक्त के साथ नहीं मिलवाते तो वे गेट तोड़कर अंदर जाने को मजबूर होंगे। आधे घंटे बाद उपायुक्त ने कार्यालय के नीचे ही सभी को बुलाने का आश्वासन दिया। दो बजे उपायुक्त पार्थ गुप्ता मिलने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नौ मई से पहले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को सुनाई समस्या, मिला आश्वासन
उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के बाद सभी ग्रामीण व कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने मामला सीआईए के पास होने की बात कही और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सीआईए भी एक बार ही गांव में मामले की जांच करने के लिए पहुंची है। इसके बाद से पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed