फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Examinations for students from class 4th to 8th in government schools will be held from 26th

Sirsa News: राजकीय स्कूलों में कक्षा चौथी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 26 से

Fri, 09 Feb 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Examinations for students from class 4th to 8th in government schools will be held from 26th
सिरसा। शिक्षा निदेशालय ने राजकीय स्कूलों में कक्षा चौथी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की परीक्षाएं अभी नहीं होंगी, क्योंकि ये स्कूल सीबीएसई से संबंधित हैं। ऐसे में जिला में स्थित इन 7 स्कूलों की परीक्षाओं का शेड्यूल सीबीएसई द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। छठी की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी। वहीं चौथी कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा तीन घंटे तक चलेगी। जिसका समय सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक का रखा गया है।
विज्ञापन

एससीईआरटी की ओर से केवल कक्षा चौथी से आठवीं तक की परीक्षाओं का तिथि पत्र जारी किया गया है। अब स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक एफएलएन कार्यक्रम लागू है। ऐसे में इन कक्षाओं की परीक्षा इसी के तहत होगी। कक्षा चौथी और पांचवीं की परीक्षा की तिथि एससीईआरटी ने दी है। जबकि पहली से तीसरी तक तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं होंगी। पांचवीं कक्षा तक मूल्यांकन भी निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू
जिले में दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 88 केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने ऐलनाबाद में 18, कालांवाली में 11, डबवाली में 14 और सिरसा में 42 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र सिरसा खंड में बनाए हैं। इन 88 परीक्षा केंद्रों में से एक भी संवेदनशील नहीं है।

इस प्रकार चलेंगी परीक्षाएं
तारीख, कक्षा चौथी, पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं
- 26 फरवरी, ---- , ----, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी
- 27 फरवरी, गणित, ईवीएस, ----, ----, ----
- 28 फरवरी, ---- , ---, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान
- 29 फरवरी, अंग्रेजी, हिंदी, ---, ---, ----
- 1 मार्च, ---, ---, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान
- 2 मार्च, ईवीएस, गणित, ---, ---, ----
- 4 मार्च, ---, ----, संस्कृत व अन्य, सोशल साइंस, हिंदी
- 5 मार्च, हिंदी, अंग्रेजी, ---, ---, ----
- 6 मार्च, ---, ---, विज्ञान, हिंदी, गणित
- 7 मार्च, ---, ---, ड्राइंग व अन्य, संस्कृत व अन्य, पंजाबी व अन्य
- 11 मार्च, ---, ---, सोशल साइंस, ड्राइंग व अन्य, होम साइंस व अन्य

स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित हुई है। कक्षा चौथी से आठवीं तक की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। सभी विद्यालयों को जल्द से जल्द सिलेब्स पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीबीएसई से संबंधित मॉडल स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल वहां के बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article