{"_id":"656a197a26827487320f8502","slug":"exam-set-in-government-schools-from-december-2-around-one-lakh-students-of-the-district-will-appear-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10864-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय स्कूलों में सेट परीक्षा 2 दिसंबर से, जिले के करीब एक लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय स्कूलों में सेट परीक्षा 2 दिसंबर से, जिले के करीब एक लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय स्कूलों में सेट- 2 यानि स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट शनिवार से शुरू हो रहे है। इस दौरान जिलेभर के करीब 1200 राजकीय विद्यालयों के करीब एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी सेट-2 की परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जा चुका है। परीक्षा का आयोजन कक्षाओं के समय पर ही करवाया जाएगा।
शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों की सेट परीक्षा 2 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक करवाई जाएगी। छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा का आयोजन एसआरटी की ओर से किया जा रहा है। शुक्रवार को एसआरटी ने शिक्षा विभाग को प्रश्न पत्रों की सॉफ्ट कॉपी भेज दी है। जिसकी हार्ड कॉपी शिक्षा विभाग अपने स्तर पर तैयार करेगा। वहीं दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं इन्हीं के साथ ली जाएंगी।
--
आज से होंगी ये परीक्षाएं शुरू
शिक्षा विभाग के अनुसार 2 दिसंबर से दसवीं से लेकर बारहवीं तक की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान कक्षा दसवीं की 2 दिसंबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी व अन्य, 4 दिसंबर को साइंस की परीक्षा होगी। 5 दिसंबर को अंग्रेजी, 6 दिसंबर को हिंदी व सोशल साइंस, 7 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी। वहीं कक्षा ग्यारहवीं, 2 दिसंबर को अंग्रेजी, इक्नॉमिक्स, 4 को गणित, बायलॉजी, पब्लिक एड, फाइन आर्ट, म्यूजिक, 5 को सोशियोलॉजी, केमेस्टरी, पंजाबी व अन्य, 6 को इतिहास अकाउंटसी, हिंदी, 7 को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राॅफी, एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी। कक्षा बारहवीं की 2 दिसंबर को हिंदी कोर और इलेक्टिव, एनएसक्यूएफ, 4 दिसंबर को अंग्रेजी, फिजिक्स, अकाउंटेंसी व इतिहास, 5 दिसंबर को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज व रसायन विज्ञान, इक्नॉमिक्स, होमसाइंस की परीक्षा होगी। 6 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस व जियोग्राफी, पंजाबी उर्दू, 7 दिसंबर फाइन आर्ट, गणित, बायोलॉजी आदि की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
2 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक विद्यार्थियों की सेट-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। इन्हीं परीक्षाओं से विद्यार्थियों की असेसमेंट लगाई जाती है।
- जसबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, सिरसा।