फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Every section is unhappy because of wrong policies of the government: Kumari Selja

सरकार की गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग दुखीः कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Every section is unhappy because of wrong policies of the government: Kumari Selja
उपचुनाव क्षेत्र में ग्रामीणों को संबोधित करती कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष्य कुमारी सैलजा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया। वीरवार को उन्होंने हलका के गांव उमेदपुरा, ढाणी लखजी, काशी का बास, बेहरवाला सहित अन्य गांव व ढाणियों में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार के पदचिह्नों पर चल रही है। इसलिए आमजन की समस्याओं का निदान करने की बजाए लोगों को कुचलने का काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही आज हर वर्ग दुखी है और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। न केवल किसान ही सरकार से दुखी है, बल्कि मजदूर, छोटे दुकानदार, युवा, कर्मचारी समेत सभी वर्ग भी कठिनाई भरे दौर से गुजर रहे है। इस सरकार में बड़े पूंजीपतियों को छोड़कर सबका शोषण बढ़ा है और उनकी जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कर्मचारियों का दमन किया जा रहा है। सालभर कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है। मंडियों में न आढ़ती सुरक्षित है और न ही मजदूर। सरकार ने उन्हें खत्म करने की तैयारी की है, जिसके कारण आढ़ती और मंडी मजदूर स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हलका ऐलनाबाद के विकास में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ेंगे। क्षेत्र की जनता ने अनेक बार दूसरों को आजमाया, एक बार उन्हें सेवा का मौका प्रदान करे तो वे ऐलनाबाद हलका का कायाकल्प कर देंगे। उन्होंने इनेलो नेता अभय चौटाला पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद के वोटरों का मूड देखकर वे बौखला गए है। उन्हें अपनी पराजय स्पष्ट दिखाई देने लगी है इसलिए मानसिक संतुलन खोने के कारण वे अनाप-शनाप आरोप लगा रहे है। लेकिन क्षेत्र की जनता भलीभांति जानती है कि कौन उनका हितैषी है। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक शमशेर गोगी, विधायक रेणुबाला, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक जसबीर सिंह मल्लोर, डॉ. केवी सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed