फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Every promise of the resolution letter will be fulfilled: Baroli

संकल्प पत्र का हर वादा होगा पूरा : बड़ौली

Sun, 01 Dec 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Every promise of the resolution letter will be fulfilled: Baroli
सिरसा में राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरे में डेरा प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ बा
सिरसा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शनिवार को बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में सिरसा विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद बड़ौली राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा पहुंचे। यहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से भेंटकर आशीर्वाद लिया। बड़ौली ने कहा कि डेरा राधा स्वामी सत्संग की भूमिका सामाजिक और धार्मिक उत्थान के क्षेत्र में अतुलनीय है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा मानवता की सेवा और सामाजिक सद्भाव हेतु निरंतर किए जा रहे कार्य अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी हैं।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जनहित व लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। इस गौरव को पाने में जमीन स्तर के हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। प्रदेश अध्यक्ष ने नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी लगातार जनहित में कार्य करते हुए हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहे हैं। नायब सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रभारी वेद फूलां, पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, जिला संयोजक यतिंदर सिंह, रोहताश जांगड़ा, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, प्रमोद कम्बोज, श्याम बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed