फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Every person should take initiative for a drug-free society: DSP

नशामुक्त समाज के लिए पहल करे हर व्यक्ति : डीएसपी

Sat, 21 Dec 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Every person should take initiative for a drug-free society: DSP
सिरसा। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह ठान लेगा कि न तो वह नशा करेगा और न ही अपने आसपास किसी को नशा करने देगा। जब वह अपने गांव, गली और मोहल्ले की पूरी जिम्मेदारी लेगा तो निश्चित तौर पर समाजनशा मुक्त होगा। यह बात डीएसपी विकास कृष्ण ने शुक्रवार काे गांव बाजेकां में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएसपी विकास कृष्ण ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनांदोलन में ग्राम पंचायतें और आम जन अपनी अहम भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशामुक्त किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने, उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है। आमजन और युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए समाज के सभी लोगों को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि जिला पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर खेल प्रतियोगिताएं करवा रही है। इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों और छात्रों के बीच रस्साकशी भी करवाई गई। इस अवसर पर डॉ. विकास, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल, गांव बाजेकां की सरपंच कुलवीर कौर, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed