{"_id":"6865799702dabdbe5009922b","slug":"every-department-in-cdlu-will-have-a-central-lab-10-labs-of-five-departments-will-be-merged-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140267-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में हर विभाग में होगी सेंट्रल लैब पांच विभागों की 10 लैब की जाएंगी विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में हर विभाग में होगी सेंट्रल लैब पांच विभागों की 10 लैब की जाएंगी विलय
विज्ञापन
विवि आंबेडकर भवन।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। जहां विभागों के विभागाध्यक्षों और डीन को बदलने की कार्रवाई जारी है। वहीं, अब प्रत्येक विभाग में एक सेंट्रल लैब स्थापित की जाएगी, ताकि सभी विभागों के बच्चों को एक ही जगह पर लैब की बेहतर सुविधा मिल सके। इसके तहत पांच विभागों की 10 लैब का विलय किया जाएगा।
दरअसल, इससे पहले प्रत्येक विभाग के अंदर अलग-अलग लैब संचालित हो रहीं थी। आंकड़ों के अनुसार, इन लैब्स में 800 कंप्यूटर लगे हुए थे। ऐसे में संसाधनों का सही प्रयोग हो इसलिए कुलपति प्रो. विजय कुमार ने यह निर्णय लिया है।
शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं, शैक्षणिक व्यवस्था को देखने के लिए बुधवार को कुलपति प्रो. विजय कुमार सीवी रमन भवन में निरीक्षण के लिए गए। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को जाना और शिक्षकों के साथ बातचीत की। शिक्षकों को उन्होंने हौसला बढ़ाया और शिक्षण कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये हैं मुख्य भवन
- टैगोर भवन
- सीवी रमन भवन
- आंबेडकर भवन
- अब्दुल कलाम भवन
- माता अहिल्या बाई भवन
ये होगा विद्यार्थियों को लाभ
विवि की सेंट्रल लैब योजना से बड़ा फायदा विवि प्रबंधन और विद्यार्थियों दोनों को होगा। कई विभागों में लैब का सही प्रयोग नहीं हो पाता था। वहां पर कंप्यूटर लंबे समय से ऐसे ही रखे हुए थे। सेंट्रल लैब के माध्यम से हर विभाग में 50 से 70 कंप्यूटर की लैब बनाई जाएगी। प्रत्येक विभाग अपनी जरूरत के अनुसार उसका प्रयोग कर पाएगा। इससे जहां लैब सही तरह से संचालित हो पाएगी। वहीं, संसाधनों का सही प्रयोग हो पाएगा। इस लैब को स्थापित करने के बाद बचे हुए संसाधनों को दूसरे कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -प्रत्येक विभाग की लैब बनी हुई है। इसलिए एक भवन में एक ही सेंट्रल लैब बनाई जाएगी। लैब को बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी उस लैब का सही प्रयोग कर सकें। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर लैब सुविधा मिले और संसाधनों का सही प्रयोग हो सके।
- प्रो. विजय कुमार, सीडीएलयू, सिरसा