फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Everin became the fastest runner in 100 meters

Sirsa News: अंडर-11 के 200 मीटर दौड़ में रिद्धि व अंडर-17 की 100 मीटर में एवरीन बनी सबसे तेज धावक

Sun, 25 Aug 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Everin became the fastest runner in 100 meters
कालांवाली में हुई खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। 
कालांवाली। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रतियोगिता में लड़कियों के कबड्डी, बास्केटबाल, रस्साकशी और एथलेटिक के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता नोडल अधिकारी डीपीई गगनदीप और कार्यकारी प्रिंसिपल गुरदीप सिंह की देखरेख में आयोजित की गई।
विज्ञापन



लड़कियों के अंडर 14 कबड्डी मुकाबले में दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोरमार खेड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगमालवाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल मुकाबले में जीएचएस पन्नीवाला मोटा ने प्रथम, चैतन्य टैक्नो स्कूल कालांवाली ने द्वितीय स्थान पाया। अंडर -11 रस्साकशी मुकाबले में एमएचडी स्कूल ओढां ने प्रथम व दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोरमार खेड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-11 के 200 मीटर दौड़ में रिद्धि ने प्रथम, अंशप्रीत कौर ने द्वितीय, प्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में एवरीन प्रथम, परनीत कौर द्वितीय, हरसिमरत कौर तृतीय स्थान पर रही। अंडर 19 की 100 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, मनदीप कौर द्वितीय और पूनम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 की 200 मीटर दौड़ में पूनम ने प्रथम, जैसमीन ने द्वितीय और चरणजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रविदास जलंधरा, गुरमुख सिंह, डीपीई गुरसेवक सिंह, प्रमोद यादव, वीरपाल कौर, देवेंद्र फौजी, जगसीर सिंह, खुशबू सहित कई शिक्षकों ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed