फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even before the start of the work, the foundation stone of the broken veterinary dispensary was laid

कार्य शुरू होने से पूर्व ही टूटा पशु औषधालय का रखा नींव का पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Even before the start of the work, the foundation stone of the broken veterinary dispensary was laid
नींव पत्थर तोड़े जाने के बाद बिखरी पड़ी ईंटें। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। गांव सुब्बाखेड़ा में 3 माह पूर्व पशु औषधालय का नींव पत्थर तो रख दिया, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थिति ये है कि कार्य शुरू होने से पहले ही किसी ने नींव पत्थर को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सुब्बाखेड़ा में सरकारी स्कूल के निकट पंचायत विभाग द्वारा करीब साढ़े 8 लाख रुपये की लागत से पशु औषधालय के भवन का निर्माण किया जाना है। इस भवन का नींव पत्थर 3 सितंबर को कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने रखा था। अक्तूबर में ऐलनाबाद उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण कार्य शुरू नहीं करवाया गया। लेकिन उपचुनाव के एक माह बीत जाने के बाद भी इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस औषधालय का निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ कि किसी व्यक्ति ने नींव पत्थर को ही तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुब्बाखेडा में पशु औषधालय के अलावा अन्य कार्य भी अटके हुए हैं। उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगने के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस बारे अधिकारियों से बात की है। कार्य शीघ्र ही शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीशपाल केहरवाला, विधायक, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed