फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even after open counseling, 50 percent seats in the college are vacant, the department has opened the portal again

ओपन काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेज में 50 प्रतिशत सीटें खाली, विभाग ने फिर खोला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Even after open counseling, 50 percent seats in the college are vacant, the department has opened the portal again
सिरसा। कॉलेजों में दाखिले के दौरान सीटें ज्यादा खाली रहने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से एक बार फिर पोर्टल खोला गया है। इससे जहां नए विद्यार्थी आवेदन भी कर पाएंगे, वहीं वंचित विद्यार्थी अपने आवेदन में त्रुटि दूर कर सकेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग होगी। हालांकि शनिवार को पोर्टल नहीं चल पाया और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग के दौरान राजकीय नेशनल और राजकीय महिला कॉलेज में दाखिले किए गए। इस दौरान राजकीय महिला कॉलेज ने 13 सीटों पर व राजकीय नेशनल कॉलेज में 174 सीटों पर दाखिले हुए। इसके बाद भी कॉलेजों में करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने आवेदन हेतु विद्यार्थियों के लिए फिर से पोर्टल खोला है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए शनिवार को पोर्टल खोल दिया है। लेकिन खामियों के चलते पोर्टल न चलने के कारण विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ा। शाम 5 बजे तक भी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए। वहीं, सीटों पर कम आवेदन आने का कारण भी पोर्टल पर आ रही खामियों को ही बताया जा रहा है। पहले दिन कोई भी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन काउंसलिंग के बाद फीस नहीं भर पाए विद्यार्थी
शुक्रवार को हुई ओपन काउंसिलिंग की मेरिट सूची शनिवार सुबह लगाई गई। इसके तहत विद्यार्थियों को उसी दिन रात 12 बजे तक फीस भरने का समय दिया गया है। लेकिन पोर्टल न चलने के कारण शाम 5 बजे तक विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पाए।
बीए संकाय में आ रहे अधिक आवेदन
राजकीय नेशनल व राजकीय महिला कॉलेज में आवेदन करने वाले विद्यार्थी विषयों को सही से चयन नहीं कर पा रहे हैं। अब तक दोनों ही कॉलेजों में सभी संकायों में से सिर्फ बीए संकाय में ही सीटें भरी जा रही हैं। आवेदन भी बीए संकाय में ही आ रहे हैं। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि पहले से ही भरी सीटों पर भी विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। जिन कोर्सों में सीटें खाली हैं उन पर विद्यार्थी आवेदन नहीं कर रहे हैं।
राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स सीटें दाखिला
बीए 1120 834
बीकॉम 240 112
नॉन मेडिकल 320 123
मेडिकल 160 34
इक्नॉमिक्स ऑनर्स 40 15
बीए इवनिंग 240 6
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स सीट दाखिला
बीए 430 370
बीकॉम 160 98
मेडिकल 80 21
वर्जन
पहले दिन ऑनलाइन पोर्टल नहीं चला। इसके कारण विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं को सामना करना पड़ा। लेकिन शाम बाद पोर्टल ठीक हो गया। इसके बाद विद्यार्थियों को कोई समस्या नहीं हुई।

- संदीप गोयल, प्राचार्य, राजकीय नेशनल कॉलेज।
वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से एक बार फिर आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। प्रवेश से वंचित पहले पंजीकृत हो चुके विद्यार्थी इसमें एडिटिंग भी कर सकते हैं और 29 अगस्त को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाविद्यालय में आकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। चयनित विद्यार्थी के लिए 29 अगस्त रात 12 बजे तक फीस भरनी अनिवार्य है। - प्रो. रामकुमार जांगड़ा, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed