फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even after a month, the accused of robbery in the case of attack on jewelers remains out of the reach of police.

Sirsa News: एक माह बाद भी ज्वेलर्स पर हमले मामले में पुलिस की पहुंच से दूर लूट का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Even after a month, the accused of robbery in the case of attack on jewelers remains out of the reach of police.
शहर की क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को जनस्वास्थ्य विभाग सड़क की खुदाई किए बिना ही दुरुस्त करवाएगा।
सिरसा। बेगू रोड पर स्थित रामगोपाल ज्वेलर्स की दुकानदार पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू की नोक दुकान में लूट की थी। लूट के बाद एडीजीपी से लेकर एसपी तक ने पीड़ित ज्वेलर्स से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस की टीम के हाथ खाली है। वहीं ज्वेलर्स एसोसिएशन में इस मामले को लेकर रोष है। डीएसपी के मुताबिक अभी तक पुलिस इस मामले में कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है, हर स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी के अनुसार जांच में सामने आया था कि आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पैदल गांवों के रास्तों से होते हुए राजस्थान की ओर गया था। इस लीड के बाद पुलिस की एक टीम दो दिनों तक राजस्थान भी गई थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई। बता दें कि 23 अक्तूबर को बेगू रोड पर स्थित राम गोपाल ज्वेलर्स की दुकान पर आरोपी आभूषण लेने के लिए ग्राहक बनकर आया था। तब राम गोपाल अकेला दुकान पर मौजूद था। इसके बाद आरोपी ने अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने दुकानदार के पेट और मुंह पर चाकू से हमला किया था। युवक के जाने के बाद दुकानदार लहूलुहान बाहर आया तो पड़ोसियों को घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन


---------------------------------एसपी से लेकर एडीजीपी ने पीड़ित से मुलाकात की थी। एक सप्ताह में पकड़ने का आश्वासन दिया था। राजस्थान तक टीम जाकर आई हैं, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आए हैं। इस मामले में बुधवार को पुलिस पब्लिक बैठक में एसपी से बात करेंगे। उसके बाद आगामी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीलाधर सोनी, प्रधान, स्वर्णकार एसोसिएशन
----
अभी तक मामले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। मामले की जांच जारी है और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप भी हो जाएगा।
जगत सिंह मोर, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed