फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   EO visited the city at 12 o'clock in the night, found street lights switched off, gave instructions to make a report

Sirsa News: रात 12 बजे ईओ ने देखा शहर , स्ट्रीट लाइट मिली बंद, रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश

Thu, 19 Oct 2023 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
EO visited the city at 12 o'clock in the night, found street lights switched off, gave instructions to make a report
रात के समय शहर का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद के नए कार्यकारी अ​धिकारी अत्तर सिंह।
सिरसा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ने वीरवार को ज्वाइंनिंग करने से पहले बुधवार रात को तीन घंटे तक शहर का निरीक्षण किया। कार्यकारी अधिकारी को बरनाला रोड से लेकर अन्य मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स बंद मिली। लाइट बंद होने पर ईओ ने मौके पर ही जेई को बुला लिया और आदेश दिए कि सभी बंद स्ट्रीट लाइटस की गिनती करें। दो दिनों के अंदर रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें और ठेकेदार को नोटिस जारी करें। स्ट्रीट लाइट्स को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


रात के निरीक्षण के बाद अलसुबह पांच बजे नगर परिषद ईओ दोबारा फील्ड में उतर गए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था देखी और रोड स्वीपिंग मशीन कहां चलाई जा रही है, उसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की हाजिरी जांचीं। हाजिरी में कई कर्मचारी समय पर कार्यालय पर नहीं आए थे। इसको लेकर उन्होंने आदेश दिए कि यदि कर्मचारी समय पर नहीं आएगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो दिन में आएगी रिपोर्ट, उसके बाद आगामी कार्रवाई
ईओ अतर सिंह खनगवाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने को लेकर दो दिन में जेई रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। रिपोर्ट में सभी स्ट्रीट लाइटों की डिटेल होगी, जो बंद है और जल रही है। त्योहारी सीजन में स्ट्रीट लाइट बंद होने की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इतना ही नहीं, शहर में स्ट्रीट लाइट को लेकर क्या प्रक्रिया चल रही है। उसकी विस्तृत रिपाेर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू पार्क में सफाई दरोगाओ की ली बैठक
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था और सफाई दरोगाओं के साथ नेहरू पार्क में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान रखें। सफाई को लेकर कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पार्कों का निरीक्षण किया जाएगा और उनमें सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article