फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Entered the house and attacked with sharp weapons, case registered against 9 people

Sirsa News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 9 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and attacked with sharp weapons, case registered against 9 people
बड़ागुढा। थाना क्षेत्र के गांव लक्कड़ांवाली में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने नाै लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में घायल राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 17 मई को रात्रि करीब साढ़े 9 बजे इसी गांव का भागदीप, अनमोल सिंह, रवि सिंह व चूहड़ सिंह हाथों में धारदार हथियार वह लोहे की राॅड लेकर घर में घुस गए।
विज्ञापन


घटना के समय वह और उसकी मां सुखप्रीत कौर घर में सोए हुए थे। राजेंद्र का आरोप है कि उक्त लोगों ने आते ही उसे पर हमला बोल दिया। जब उसकी मां बीच बचाव करने आई तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाए जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन


इस मारपीट में घायल हुए राजेंद्र सिंह को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे सिरसा भेज दिया। जांच अधिकारी बालकृष्ण ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने भागदीप, अनमोल सिंह रवि सिंह व चूहड़ सिंह व तीन चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed