{"_id":"652ecccb02359972130c2934","slug":"encroachment-got-freed-from-60-acres-of-panchayati-land-in-village-sadewala-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8330-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव सादेवाला में 60 एकड़ पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव सादेवाला में 60 एकड़ पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाया
Tue, 17 Oct 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
रानियां के गांव सादेवाला में कब्जा कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर के आगे लेटे किसान । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव सादेवाला में 60 एकड़ पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हाथापाई भी की, लेकिन मौके पर स्थिति को संभाल लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ अंकुर की अगुवाई में यह पूरी कार्रवाई की गई।
पंचायत की 60 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। डीसी सिरसा के आदेश पर पंचायती जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के आला अधिकारी सरकारी अमले के साथ कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंच गए। ट्रैक्टर व जेसीबी चलाकर कार्रवाई शुरू की गई तो वहां मौजूद रामानंद, भाल सिंह, मनफूल, राधेश्याम सहित अन्य लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने इन लोगों को वहां से खदेड़ दिया। गांव की सरपंच शालू वर्मा ने बताया कि जमीन का कब्जा पंचायत को मिल गया है।