फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees worked all night to seal the Sheranwali canal; near Dadba Kalan, a 40-foot erosion was fixed after ten hours of hard work, and the water was released again at one in the afternoon.

Sirsa News: शेरांवाली नहर पाटने में रातभर जुटे रहे कर्मचारी, दड़बा कलां के पास 40 फीट कटाव दस घंटे की मशक्कत के बाद दुरुस्त, दोपहर एक बजे फिर छोड़ा पानी

Fri, 11 Sep 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Employees worked all night to seal the Sheranwali canal; near Dadba Kalan, a 40-foot erosion was fixed after ten hours of hard work, and the water was released again at one in the afternoon.
पाटने के बाद शेरांवाली नहर। 
चोपटा। शेरांवाली नहर में आए कटाव को पाटने के लिए सिंचाई विभाग के कर्मचारी वीरवार रात भर मोर्चे पर डटे रहे। दड़बा कलां के पास करीब 40 फीट कटाव वाले नहर के हिस्से को दस घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे नहर में दोबारा पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब तीन बजे 31 हजार बर्जी के समीप नहर का किनारा अचानक धंस गया। इससे करीब 40 फीट तक कटाव हो गया। पानी तेजी से खेतों की ओर बढ़ने लगा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नहराना हेड से पानी बंद करवाया गया। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, कटाव से करीब पांच मिनट पहले ही वे इसी स्थान से गुजरे थे। इसके बाद अचानक किनारा धंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बंद होने के बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम करीब छह बजे कर्मचारियों और मजदूरों ने कटाव वाले हिस्से को भरने का काम शुरू किया। रातभर टीम मौके पर डटी रही।

करीब दस घंटे की लगातार मेहनत के बाद नहर के टूटे हिस्से को ठीक कर लिया गया। अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नहर में फिर से पानी छोड़ दिया गया। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed