{"_id":"683b4cac9f38c152290c0d38","slug":"employees-were-made-to-take-an-oath-not-to-consume-tobacco-sirsa-news-c-128-1-sir1002-138736-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कर्मचारियों को दिलाई तंबाकू का सेवन न करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कर्मचारियों को दिलाई तंबाकू का सेवन न करने की शपथ
Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
म विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
डबवाली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। सबसे पहले नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. सुखवंत सिंह हेयर ने अस्पताल स्टाफ को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और उन्हें तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. सुदीप गोयल, डॉ. हरसिमरन सिंह और डॉ. गौरव बांसल भी मौजूद रहे। इसके बाद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हरसिमरन सिंह और एमपीएचडब्ल्यू अमरजीत ने विद्यार्थियों को तंबाकू के खतरों से अवगत कराया। डॉ. हरसिमरन सिंह ने बताया कि तंबाकू में निकोटिन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीले पदार्थ होते हैं, जो कैंसर, हार्ट अटैक, लकवा, नपुंसकता, दमा और फेफड़ों के रोग जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 8 लाख लोग तंबाकू के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।
एमपीएचडब्ल्यू अमरजीत ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के बढ़ते प्रचलन के खतरों के बारे में जागरूक किया और इसे स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक हेम राज, शारदा देवी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।