{"_id":"602d59878ebc3ee8f36f515a","slug":"employees-came-to-surround-the-residence-of-deputy-chief-minister-and-electricity-minister-sirsa-news-rtk5958869114","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री का आवास घेरने निकले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री का आवास घेरने निकले कर्मचारी
विज्ञापन
मांगों को लेकर बिजली मंत्री के निजी सचिव को मांग पत्र सौंपते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
- फोटो : Sirsa
अनुभव के आधार पर डीसी रेट लागू करवाने व अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पहले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के आवास की तरफ रवाना हुए। कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में ही बिजली मंत्री के निजी सचिव को मांग पत्र सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों ने सीटीएम सौरभ गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। सीटीएम ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अनुभव आधार पर डीसी रेट को लेकर फाइल प्रक्रिया में है और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। तत्पश्चात कर्मचारी बिजली मंत्री व डिप्टी सीएम आवास की ओर कूच कर गए। कर्मचारियों को आवास की ओर कूच करता देख बिजली मंत्री के पीए व प्रशासनिक अधिकारी शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पहुुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर मांग पत्र लिया। जिला प्रधान मदनलाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर, करणी सिंह भाटी व मुख्य सलाहकार महेंद्र शर्मा ने संयुक्त बताया कि लंबे समय से गठबंधन सरकार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर अवगत करवाता आ रहा है, लेकिन सरकार जान बूझकर मांगों की अनदेखी कर रही है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 26 फरवरी तक अनुभव आधार पर डीसी रेट का मुद्दा हल नहीं किया गया तो डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डाला जाएगा।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
अनुभव आधार पर डीसी रेट लागू करवाया जाए। नौकरी से हटाए गए सभी विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जाए। ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को सीधे विभागों के पे रोल पर लिया जाए। रेगुलराइजेशन की नीति बनाकर सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पक्का होने तक समान काम समान वेतन दिया जाए। एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए।