फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Emotional intelligence is an essential aspect of leadership

Sirsa News: भावनात्मक बुद्धिमत्ता नेतृत्व क्षमता का जरूरी पहलू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Emotional intelligence is an essential aspect of leadership
कार्यशाला में जानकारी देते हुए प्रोफेसर कालड़ा। 
सिरसा। जिले के विभिन्न विभागों में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के लिए परिचयात्मक प्रशिक्षक कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के चौथे दिन चौधरी कुरड़ा राम मेमोरियल कन्या महाविद्यालय जमाल के प्राचार्य डा. दलजीत सिंह कालड़ा ने बतौर मुख्य वक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन


कालड़ा ने कहा कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता नेतृत्व क्षमता का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें अपने और दूसरों के भावनाओं को समझने और प्रबंधित करने में मदद करती है, जिससे हम जीवन में बेहतर निर्णय लेकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों ने उनके व्याख्यान की सराहना की।
विज्ञापन


डाइट प्रवक्ता डाॅ. विनोद भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नूनिया ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर की भूमिका संयुक्त तौर पर वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा एवं डा. सोम प्रकाश ठकराल ने निभाई। वहीं, दूसरे सत्र में चौधरी देवीलाल, विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग से आरटीआई विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर डाॅ. राजकुमार सिवाच ने सूचना का अधिकार अधिनियम विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार नागरिकों में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली के प्रति समझ एवं पारदर्शिता को बढ़ाता है। सांध्यकालीन सत्र में जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ, सिरसा के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डाॅ. राजेंद्र सिंह वधवा ने समावेशी शिक्षा विषय पर विस्तृत ढंग से व्याख्यान प्रस्तुत किया।




इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डाॅ. सतपाल सिंह, डाॅ. अनिल बिश्नोई, दलीप गोदारा, राकेश मोहन, सूरज दुग्गल, सुखपाल, सुनील कुसुंभी, सुमित कुमार, सज्जन सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed