फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Eligibility certificates were distributed to 120 families of Prajapati Samaj for digging soil

Sirsa News: मिट्टी की खोदाई के लिए प्रजापति समाज के 120 परिवारों को पात्रता प्रमाणपत्र बांटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Eligibility certificates were distributed to 120 families of Prajapati Samaj for digging soil
सिरसा।  कच्ची मिट्टी की खुदाई करने वाले परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र देते हुए डबवाली की जिल
सिरसा। मिट्टी के बर्तन बनाने व संबंधित कार्यों में उपयोग के लिए मिट्टी की खोदाई के लिए प्रजापति समाज के परिवारों को सरकार की ओर से जमीन आबंटित करते हुए पात्रता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। बुधवार को पंचायत भवन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में 14 गांवों के 120 परिवारों को पात्रता प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जिले में 3,982 परिवारों को पात्र मानते हुए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रत्येक परिवार गांव में चिह्नित हुई भूमि पर मिट्टी का उपयोग करने के हकदार होंगे, ताकि वे अपने पुश्तैनी कार्य को आसानी से कर सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि डबवाली भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र आर्य, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र रहे। कार्यक्रम में एमएसएमई के उपनिदेशक दिनेश कुमार, दयानंद शर्मा, बीडीपीओ अमन कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजापति समाज को अपने शिल्प को और अधिक विकसित करना है : यतिंद्र

एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के स्तर को ऊंचा उठने के लिए कार्य शुरू किया। सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ सरकार ने एक सोच को आगे बढ़ाया। इसमें अंत्योदय की भावना थी, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास का है। प्रजापति समाज के लिए गांव में उन्हें मिट्टी का उपयोग के लिए जगह चिन्हित कर देना एक बड़ा कदम है। आज प्रजापति समाज को अपने शिल्प को और अधिक विकसित करना है और इसकी ब्रांडिंग बेहतर करनी है ताकि उनकी ओर से निर्मित मिट्टी के पात्र और अधिक लोगों तक पहुंचे।


मिट्टी को अपने हुनर से अलग रूप दिया : रेणु शर्मा





डबवाली भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि प्रजापति समाज शुरू से ही मिट्टी को अपने हुनर से अलग रूप देता आया है। इसकी चर्चा हर जगह रहती है। चाहे दीपक बनाने की बात हो या सुराही और घड़ा, यह सब हमें न केवल स्वस्थ रखते हैं बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित करते हैं। भाजपा के संगठन सचिव सुरेंद्र आर्य ने कहा कि प्रजापति समाज को भी परंपरागत और पुश्तैनी कार्य में अब आधुनिक तकनीक का समावेश करना चाहिए। हर रोज तकनीक में बदलाव आ रहे हैं और इस तकनीक का प्रयोग बर्तन बनाने के कार्य में भी होने लगा है। माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुरुदेव राही ने कहा कि समाज की यह बहुत पुरानी मांग थी जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने पूरा कर दिया है। प्रजापति समाज के लोग अभी मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी मिट्टी उठान में आ रही थी, जिसका समाधान अब प्रदेश सरकार ने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed