फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Minister said regarding Rajasthan elections, only BJP will win

Sirsa News: राजस्थान चुनाव को लेकर बोले बिजली मंत्री, जीतेगी तो बीजेपी ही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Electricity Minister said regarding Rajasthan elections, only BJP will win
कार्यक्रम में पहुंचने पर बिजली मंत्री को सम्मानित करते हुए। 
सिरसा। शहर के बरनाला रोड स्थित निजी रिसोर्ट पर निजी कार्यक्रम में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से राजस्थान चुनावों पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर मैंने चुनाव प्रचार किया है, वहां भी बीजेपी जीतेगी और राजस्थान में भी बीजेपी ही जीतेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कल वोटिंग हुई है। सभी को वोट देने को अधिकार है और नेता चुनना जनता का काम है। मैंने बीजेपी के लिए कैंपेन किया था तो बीजेपी की जीत की बात करूंगा। जो कांग्रेस के लोग है, वो कांग्रेस की जीत की बात करेंगे। अंत में पब्लिक को ही चयन करना है कि सरकार किसकी बनानी है। सभी के अलग-अलग राय ही मिलेगी। कभी-कभी तो सभी ओपिनियन पोल ही फेल हो जाते हैं। वहीं मंत्री ने कहा कि सही मायने में तो रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली मंत्री रविवार को हरियाणा पंजाबी सभ्याचारक मंच व रोक्सी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नशा मुक्ति पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बिजली मंत्री ने नशे पर प्रहार करते हुए कहा कि इस नशे पर एकजुट होकर ही अंकुश लगाना पड़ेगा। डिप्रेशन, नाकामयाबी, गलत संगत नशे के मुख्य कारण होते हैं। किसी भी व्यक्ति के सबसे नजदीक उसका परिवार होता है, यदि परिवार सचेत है तो नशे पर रोक लगाई जा सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से क्षेत्र में नशे में कुछ कमी आई है। लेकिन पुरी तरह से अंकुश के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। यदि सब मिलकर नशे के खिलाफ लड़ेंगे तो अवश्य ही लड़ाई में जीत सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के रक्तदान शिविर की शुरुआत संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाला ने रक्तदान कर की। रक्तदान शिविर में रक्त दानियों ने 62 यूनिट रक्तदान दान किया। वहीं दंत जांच शिविर कैंप भी लगाया गया, जिसमें 123 लोगों ने दांतों की जांच करवाई है। इतना ही नहीं, नशा छोड़ने वाले 51 लोग कार्यक्रम में पहुंचे। सभी को सम्मानित करते हुए निशुल्क देसी दवाइयां दी गई और एक-एक किलो घी दिया गया। कार्यक्रम में एम्स बठिंडा से चिकित्सक डाॅ. राजीव गुप्ता, जगसीर सिंह मालवा, रवि मोंगा, इंद्र गोयल, मुकेश वर्मा, लायंस क्लब सिरसा से संजीव मेहता, आनंद, पुनीत बंसल, ओम प्रकाश बिश्नोई, रवि मोंगा, कुलदीप सिंह, रवि शर्मा, गुरतेज सिंह आदि मौजूद रहे।


जिला में नशा पीड़ितों का उपचार

बिजली मंत्री ने कहा कि नशे से पीड़ितों के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों में पूर्ण व्यवस्था की गई है। इसके लिए नागरिक अस्पताल सिरसा, कालांवाली व डबवाली में बेड की व्यवस्था है ताकि युवाओं को नशे की गर्त से निकालने के लिए उनका उपचार करवाया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों से कहा कि वे ऐसे टिप्स दें कि जिनसे नशे से बचने में सहायता मिले। नशा न केवल किसी एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है। यदि समय पर संभल जाएं तो इससे बचा जा सकता है। बिजली मंत्री ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों की समाज में आवश्यकता है। कार्यक्रम में एम्स बठिंडा से चिकित्सक डाॅ. राजीव गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed