फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Corporation forgot to dig a pit and install a pole.

Sirsa News: गड्ढा खोदकर पोल लगाना भूला बिजली निगम

Sun, 24 Mar 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation forgot to dig a pit and install a pole.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। बिजली निगम की लापरवाही से वार्ड 2 में पिछले दस दिनों से पोल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे से वार्डवासी परेशान हैं। हैरत की बात है कि विभाग द्वारा यहां पोल भी नहीं लगाया गया है। सड़क के किनारे 5-6 फुट खोदे गए गड्ढे के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

वार्डवासी हनुमान जिलोवा, देवी लाल सुढा, अमर सिंह पंवार, मोहन लाल सुढा, नत्थुराम, भानीराम व संजय कुमार ने बताया कि काफी समय से वे निगम से बिजली का पोल एक जगह से उखाड़कर दूसरी जगह लगाने की मांग कर रहे हैं। विभाग ने बड़ी मुश्किल से वार्डवासियों की मांग पर कार्य शुरू किया था मगर सड़क किनारे गड्ढा खोदने के बाद निगम का ठेकेदार कार्य को अधूरा छोड़कर चलता बना। पिछले दिनों एक कुत्ता इस गड्ढे में गिर गया। हादसे के डर से वार्डवासियों ने लकड़ी आदि डालकर इस गड्ढे को बंद किया है। वार्डवासियों ने संबंधित बिजली विभाग व उपमंडल अधिकारी नागरिक से जल्द इस गड्ढे में पोल लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed