फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric workers protested

Sirsa News: बिजली बिल-2025 के विरोध व कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
बिजली निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संवाद
फोटो -- 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऑल हरियाणा पॉवर कॉपोर्रेशन वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को सिटी सब यूनिट व इंडस्ट्रियल एरिया सब यूनिट की ओर से बिजली बिल-2025 के विरोध व अन्य मांगों को लेकर सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान मनमोहन समोरा व इंडस्ट्रियल एरिया सब यूनिट से रोहताश शर्मा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सब यूनिट सचिव ललित सोलंकी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कर्मचारी नेता एसएस बेदी व उप राज्य प्रधान बाबू लाल ने कहा कि केंद्र सरकार जो संसद में बिजली बिल-2025 को वर्तमान में पेश करने जा रही है, इसका किसानों और आम जनता पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि बिजली का निजीकरण करने से बिजली इतनी महंगी होगी के बिजली का बिल भरना आम उपभोक्ता के लिए मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

बाबू लाल ने बताया कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले मुताबिक तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो 7 मार्च को केंद्रीय कमेटी के लिए गए निर्णय के अनुसार 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा आठवें पे कमीशन को लागू करना, ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना, 4 लेबर कोड को रद्द करके पुरानी श्रम संहिता को लागू करना आदि अन्य मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसकेएस से रमेश सैनी, निर्मल सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, संदीप वर्मा, एएचपीसी से मीत चंद, सुभाष, विक्रम, मनजीत, सोहन प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed