{"_id":"63050dfa65d325068f015606","slug":"elderly-man-brutally-murdered-in-takhtmal-village-police-register-murder-case-sirsa-news-hsr639945470","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तख्तमल में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तख्तमल में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
कालांवाली में घटना के बाद मौके पर पहुंची कालांवाली पुलिस टीम।
- फोटो : Sirsa
कालांवाली (सिरसा)। गांव तख्तमल में परचून की दुकान पर बुजुर्ग जोगिंदर सिंह (70) की हत्या से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे व सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। जमीन पर काफी खून बिखरा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ऐलनाबाद, कालांवाली पुलिस, सीआईए कालांवाली और फोरेंसिक पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
मृतक जोगिंदर सिंह गांव तख्तमल निवासी था। वह अविवाहित था और अपने खेत में परचून की दुकान चलाता था। जोगिंदर सिंह रोजाना अपनी दुकान में ही सोता था। सोमवार रात को भाई के घर से खाना खाकर दुकान पर ही सोने के लिए गया था। जोगिंदर सिंह की हत्या का उस समय पता चला, जब उसका भांजा रणजीत सिंह खेत में सोलर सिस्टम वाली मोटर छोड़ने आया। उसने देखा कि उसका मामा जोगिंदर सिंह पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके चेहरे व सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं। उसने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिजन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची फोरेंसिक पुलिस टीम के डॉ. अजमेर सिंह ने घटनास्थल से कुछ अहम जानकारियां जुटाई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि मृतक जोगिंदर सिंह के भाई गुरनाम सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सिरसा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।