फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly man attacked with a sickle, case registered, accused arrested

Sirsa News: बुजुर्ग पर कस्सी से किया हमला मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked with a sickle, case registered, accused arrested
ओढां। गांव जलालआना में मंगलवार रात को शराब पीकर आए व्यक्ति को गाली देने से मना किया तो उसने बुजुर्ग पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग के सिर, हाथ व अन्य जगहों पर काफी चोटें लगीं। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल गांव जलालआना निवासी गुरमेल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी वजीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से हमले में प्रयुक्त कस्सी भी बरामदगी कर ली है। पुलिस को दिए बयान में गांव जलालआना गुरमेल सिंह ने बताया कि बीती 21 अक्तूबर की रात्रि वह अपने घर पर सो रहा था। आधी रात को गांव का ही वजीर सिंह शराब पीकर उसके भाई मलकीत सिंह के घर के सामने आया और उसे व उसके भाई को गालियां देने लगा।
विज्ञापन


जब उसने बाहर आकर वजीर सिंह को गाली-गलोच करने से रोका तो वह तैश में आ गया और उसका रास्ता रोककर उस पर कस्सी से हमला कर दिया। आरोपी वजीर सिंह ने उस पर कस्सी से कई वार किए। इसके चलते उसके सिर, हाथ व अन्य जगहों पर काफी चोटें लगीं। शोर सुनकर उसका बेटा कुलदीप सिंह मौके पर आया तो आरोपी वजीर सिंह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसके बेटे ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed