फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   eigtht person enjored

भंभूर में भीड़े दो पक्ष, आठ घायल

Tue, 23 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 23 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

जिले के गांव भंभूर में शुक्रवार देर रात्रि को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक-दूसरे के साथ मारपीट और पथराव में  दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायलों में ग्राम पंचयात का पंच भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भंभूर में गत दिनों अपने खेत में पानी लगा रहे किसान का विवाद अन्य किसान से हो गया। विवाद का कारण दूसरे किसान के खेत में पानी टूटना बना।


चूहों के बिल से पानी खेतों में टूटने के कारण दो किसानों के बीच विवाद हुआ था। तब मामला पंचायती तौर पर सुलझा लिया गया था। उसी की रंजिश के कारण दो पक्षों में तनाव रहने लगा। 


बीती रात्रि को फिर से दोनों पक्ष भिड़ पड़े। इस दौरान एक-दूसरे की मदद के लिए कुछ और लोग भी आगे आए। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। 


सभी घायल उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में वर्तमान पंचायती मेंबर कमल पुत्र रामकुमार व उसके तीन भाई मुकेश, जयवीर व दिनेश, जबकि दूसरे पक्ष के अमीरचंद, अमर सिंह , धर्मसिंह व सीताराम
शामिल हैं।



घायल पंच कमल ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। उसने बताया कि गत दिवस उसका भाई मुकेश खेत में भूमि की जुताई कर रहा था और वे भी उसके साथ खेत गए हुए थे।


इसी दौरान गांव के ही सीताराम व कई अन्य व्यक्तियों ने आकर उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। जब उन्होंने कारण पूछा तो कारण बताने की बजाय उन्होंनेे गाली-गलौच शुरू कर दी।


उक्त लोग वहां से तो उस समय तो वहां से आ गए, लेकिन बाद में उनके घर में दर्जनों लोग घुस आए। उक्त लोगों ने आकर पहले तो घर में ईंटें बरसाई और फिर तेजधार हथियारों व डंडों से उनपर हमला कर दिया। 


उन्होंने बताया कि उक्त लोग पहले भी उनके साथ विवाद कर चुके हैं। वहीं दूसरे पक्ष के सीताराम व अन्यों ने बताया कि उन्होंने झगड़ा नहीं किया बल्कि वे तो झगड़े की आवाज सुनकर घर से निकले थे।



इसी दौरान बीच-बचाव करवाने के दौरान उक्त लोगों ने उनपर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।



सदर थाना प्रभारी आर्यन चौधरी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था पर मामला सुलझ गया था।



उन्होंने बताया कि अब तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में सब इंस्पेक्टर सतबीर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। घायलों में कोई भी व्यक्ति ज्यादा गंभीर नहीं है। मामले की पूरी जांच करने के बाद ही पूरा मामले सामने आ पाएगा। इस मामले में गांव के लोगों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed