{"_id":"63b709c68744646f3956a3ec","slug":"education-schedule-for-nda-entrance-exam-released-students-can-apply-till-january-10-sirsa-news-hsr6517026165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा : एनडीए की प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, विद्यार्थी दस जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा : एनडीए की प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, विद्यार्थी दस जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों आर्मी में भर्ती कराने के लिए निशुल्क एनडीए की कोचिंग दी जाती है। एनडीए में प्रवेश परीक्षा के लिए विभाग ने शेडयूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत विद्यार्थी लेवल-1 स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। शिक्षा विभाग की ओर से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एनडीए में प्रवेश की तैयारी के लिए कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। इस परीक्षा के लिए 12वीं पास व 12वीं कर रहे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की फीस की माफ
पहले एनडीए परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को खुद ही आवेदन करना पड़ता था। इसके लिए उन्हें फीस भी भरनी होती थी। अब शिक्षा विभाग ने एनडीए की फीस को माफ कर दिया है। इसके तहत अब राजकीय स्कूल में ही विद्यार्थियों के आवेदन किए जाएंगे।
प्रदेश में बनाए गए हैं 3 परीक्षा केंद्र
प्रदेशभर में एनडीए की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली में हैं।
वर्जन
एनडीए लेवल 1 की परीक्षा के लिए विद्यार्थी 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एनडीए लेवल 1 की परीक्षा अप्रैल में है। जो विद्यार्थी आवेदन करना चाहते है, वे राजकीय स्कूलों के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की आवेदन की फीस को माफ कर दिया गया है। - नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।