फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education department will enhance communication skills of students

Sirsa News: विद्यार्थियों के संचार कला कौशल को निखारेगा शिक्षा विभाग

Fri, 05 Apr 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Education department will enhance communication skills of students
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के राजकीय विद्यालयों के बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के संचार कला कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत विद्यार्थी हाथों में कैमरे और माइक लिए नजर आएंगे। इस दौरान ये विद्यार्थी रिपोर्टिंग करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि जिले के सभी स्कूलों में इस योजना का आरंभ किया जाएगा। योजना के पहले चरण में बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को इसमें शामिल किया गया है। जिसके तहत विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। बच्चों को चुनाव के सीजन में रिपोर्टिंग करने का अवसर भी दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण विभाग की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------

रिपोर्टिंग का वीडियो डाला जाएगा इंस्टाग्राम पर
जिले के विद्यार्थियों की ओर से की गई रिपोर्टिंग का वीडियो इंस्टाग्राम व अन्य माध्यमों पर डाला जाएगा। बता दें कि शिक्षा निदेशालय की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल बनाए गए हैं। इन्हीं चैनलों पर विद्यार्थियों का रिपोर्टिंग करते हुए का वीडियो बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

नकद इनाम देकर किया जाएगा सम्मानित
योजना के तहत दो विद्यार्थियों की टीम बनाई जाएंगी। इस दौरान जिन सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों का वीडियो डाली जाएगा उन पर शेयर, लाइक को ऑब्जर्व किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के वीडियो पर ज्यादा लाइक और शेयर आएंगे उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इन टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसका परिणाम 3 मई को घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजकीय स्कूलों में बाल वाटिका में अध्ययनरत कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों में संचार कला कौशल में निखार लाना है।
-----------------

हर घर दस्तक को भी करेंगे कवर
योजना के तहत बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के निपुण पत्रकार शिक्षा विभाग का हर घर दस्तक अभियान कवर करेंगे। इस दौरान विद्यार्थी हर प्रकार की गतिविधि को अपने कैमरे और माइक के सहारे कवर करेंगे। जिनके साथ शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार इससे न केवल अपनी पहल के डिजिटल फुटप्रिंट को बढ़ाने में मदद मिलेगी साथ ही प्रवेश उत्सव के लिए आवश्यक कठोरता भी आएगी। नए नामांकित छात्रों का भाषा विकास को सुविधाजनक बनाने के साथ आधुनिक संचार उपकरणों से जल्दी परिचित होना, सहयोग व टीम वर्क को बढ़ावा मिलेगा। मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मिशन (एफएलएन) के तहत विद्यार्थियों के लिए निपुण रिपोर्टर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिससे शिक्षकों व विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। इसके तहत शिक्षक उन छात्रों की अनुशंसा कर सकते हैं, जो संचार और सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधियों के लिए रुचि के साथ योग्यता रखते हैं।

----------------


शिक्षा विभाग की ओर से निपुण रिपोर्टर बनाए जाएंगे। जिसमें बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। ये विद्यार्थी अपने हाथों में कैमरा और माइक लेकर रिपोर्टिंग करेंगे। जिसके बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाएंगे। जिस टीम के वीडियो को सबसे ज्यादा सराहा जाएगा उसे शिक्षा विभाग सम्मानित करेगा। --- डॉ. कपिल देव, एफएलएन कोऑर्डिनेटर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed