फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Earrings snatched from a woman sleeping at home

Sirsa News: घर में सो रही महिला से बालियां झपटीं

Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Earrings snatched from a woman sleeping at home
बडागुढा। गांव छतरियां में रविवार रात को दो लोग घर में घुसकर एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपट कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छतरियां निवासी 60 वर्षीय सुलोचना देवी ने बताया कि रविवार रात को वह तथा उसकी बेटी पूनम दोनों घर में सो रही थी, रात्रि करीब डेढ़ बजे दो लोग सीढि़यों के रास्ते उसके घर में घुसे और उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली, शोर मचाए जाने के उपरांत और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद बडागुढा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह एक युवक को पहचानती है जो गांव भंगू निवासी बंसीलाल है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed