फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   During the strike, the workers wore garlands of shoes to the drivers and operators for driving the bus.

हड़ताल के दौरान बस चलाने पर प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियें ने चालक परिचालकों को पहनाई जूतों की माला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
During the strike, the workers wore garlands of shoes to the drivers and operators for driving the bus.
सिरसा। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुलाई गई दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन रोडवेज सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल के बाद रोडवेज के कई कर्मचारी किलोमीटर स्कीम की बसों को लेकर रवाना हुए तो हड़ताली कर्मचारियों व किसान संगठन के सदस्यों ने बसों को रोकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान कर्मचारियों को जूतों की माला तक पहनाई गई। जिसके बाद पीड़ित रोडवेज कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में किसान संगठन सदस्यों व रोडवेज कर्मचारियों सहित 14 पर सरकारी काम में बाधा डालने, अपमान करने व अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में डबवाली सब डिपो से किलोमीटर स्कीम की बस को लेकर डबवाली से सिरसा की तरफ रवाना हुए चालक परिचालक को जोगेवाला के पास रोक लिए। इस दौरान हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने पहले परिचालक बलदेव सिंह को जूतों की मामला पहनाई और इसके बाद चालक राजेंद्र का अपमान किया गया। वहीं परिचालक ने मामले की शिकायत डबवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद पृथ्वी सिंह चाहर, परिचालक राजेश, चालक तरसेम सिहं, चालक जसविंद्र सिहं, परिचालक रवि कुमार व चालक कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, जूतों की मामला पहनाकर अपमानित करने, बस चलाने पर जान से मारने की धमकी देने और विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धारा लगाई है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि मामले से जुड़े 3 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मामला नंबर दो
रोहतक डिपो की दिल्ली से चलकर सिरसा आ रही बस को किसान यूनियन और कर्मचारी यूनियन की ओर से सिरसा के दिल्ली पुल पर गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया गया और बस चालक व परिचालक को अपमानित करते हुए उन्हें बस स्टैंड पर लाकर जूतों की माला पहनाई गई। इसके बाद चालक और परिचालक की ओर से सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसान संगठन और रोडवेज कर्मचारी यूनियन के करीब सात सदस्यों पर सरकारी काम में बाधा डालने, अपमानित करने, बस के आगे गाड़ी लगाकर बस रोकने, धक्का मुक्की करने सहित कई धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक और परिचालक की तरफ से मामले की शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और धक्का मुक्की करने सहित कई धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed